फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   2,962 opium licenses held, farmers angry

Bareilly News: अफीम के 2,962 लाइसेंस होल्ड, गुस्से में किसान

Thu, 19 Jun 2025 02:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
2,962 opium licenses held, farmers angry
बरेली। किसान एकता संघ के नेताओं ने बुधवार को अफीम के लाइसेंस होल्ड किए जाने का विरोध किया। कलक्ट्रेट पहुंचकर केंद्रीय वित्त मंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया। किसानों का कहना है कि बीते वित्त वर्ष में बरेली मंडल में 2,962 अफीम किसानों के लाइसेंस बगैर किसी ठोस कारण के होल्ड किए गए हैं। अफीम अधिकारी पर गलत रिपोर्ट लगाने का आरोप लगाते हुए कहा कि लाइसेंस बहाल न हुआ तो मंडल स्तर पर बड़ी पंचायत करेंगे।
विज्ञापन

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश प्रधान, गिरीश गोस्वामी, अवधेश गुर्जर व विजय कुमार ने बताया कि अक्टूबर 2023 में उन लोगों के लाइसेंस पांच साल की अवधि के लिए जारी हुए थे। इसके लिए उन्होंने सरकारी शुल्क भी जमा किया था। दो-तीन फरवरी 2024 को हुई बारिश में अफीम के पौधे खेतों में बिछ गए थे। किसानों ने जिला अफीम अधिकारी को सूचना देकर फसल नष्ट घोषित कराने की मांग की थी।
विज्ञापन

यदि ऐसा हो जाता तो उनके लाइसेंस की अवधि और एक साल और बढ़ जाती, लेकिन जिला अफीम अधिकारी ने उल्टे उनके लाइसेंस होल्ड कर 16 हजार नए किसानों के लाइसेंस जारी कर दिए। जिला अफीम अधिकारी महेश प्रताप ने बताया कि सलाहकार समिति की बैठक हुई है। सितंबर तक केंद्रीय मंत्रालय से नया नोटिफिकेशन जारी होने पर इनके लाइसेंस से होल्ड हट जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed