फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   28 porters stopped from work, new parcel booking system in roadways buses

Bareilly News: काम से रोके गए 28 कुली, रोडवेज बसों में नए सिरे से पार्सल बुकिंग व्यवस्था

Sat, 30 Aug 2025 03:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 03:16 AM IST
विज्ञापन
28 porters stopped from work, new parcel booking system in roadways buses
बरेली। रोडवेज बसों में जल्द ही नए सिरे से पार्सल बुकिंग की सुविधा शुरू होगी। 11 फरवरी को पार्सल कंपनी के ठेकेदार अनुज पांडेय की गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद से काम बंद है। फायरिंग में अनुज के भाई अतुल भी गंभीर घायल हुए थे। हत्याकांड के छह माह बाद अब सेटेलाइट और पुराना रोडवेज बस अड्डे के 28 कुलियों को काम से भी रोक दिया गया है।
विज्ञापन

रोडवेज बसों में मनमाने ढंग से पार्सल ले जाए जाते हैं। इसका परिवहन निगम को विशेष लाभ नहीं होगा। ऐसे में एक साल पहले रोडवेज बसों में पार्सल बुकिंग का काम निजी कंपनी को दे दिया गया। शहर के भी दोनों बस अड्डों पर कंपनी ने काम शुरू कर दिया।
विज्ञापन

यहां अवैध रूप से पार्सल बुकिंग कर निगम को राजस्व का नुकसान पहुंचाने वाले कुलियों को यह ठीक नहीं लगा। ऐसे में गुटबाजी पनप गई। एआरएम रुहेलखंड ने भी गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद गुटबाजी में नौबत नाम के कुली ने पार्सल कंपनी ठेकेदार अनुज और अतुल पांडेय पर उनके केबिन में घुसकर फायरिंग कर दी। अनुज की मौके पर मौत हो गई। इस मामले में हाल ही में एआरएम ने भी मुख्यालय स्तर पर अपना पक्ष रखा है। इसके बाद कुलियों को काम से रोक दिया गया है। एआरएम ने बताया कि कुलियों का पुलिस सत्यापन कराया जा रहा है। पार्सल बुकिंग का काम जल्द ही फिर से निजी कंपनी संभालेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed