फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   27 lakh outstanding of house tax, movable properties of Chadha Hotel attached

Bareilly News: गृहकर के 27 लाख बकाया, चड्ढा होटल की चल संपत्तियां कुर्क

Sat, 30 Nov 2024 02:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
27 lakh outstanding of house tax, movable properties of Chadha Hotel attached
बरेली। गृहकर के 27 लाख रुपये बकाया होने पर शुक्रवार को नगर निगम के कर विभाग ने चड्ढा होटल की चल संपत्तियों को कुर्क कर दिया। मंडलायुक्त की ओर से गृहकर के बकायेदारों पर शिकंजा कसने के निर्देश दिए जाने के बाद निगम की यह पहली कार्रवाई है। इस कार्रवाई से पहले निगम की ओर से होटल को कई बार नोटिस भी भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर 12 बजे मुख्य कर निर्धारण अधिकारी (सीटीओ) प्रदीप कुमार मिश्र टीम के साथ पुराने बस अड्डे पहुंचे। वहां बस अड्डे के बगल की पहली गली में स्थित चड्ढा होटल को बकाया कर जमा करने के लिए कहा, लेकिन संचालक ने कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि होटल को कुर्की का नोटिस पहले ही दिया जा चुका था। संचालक की ओर से जवाब नहीं मिलने पर टीम ने होटल में मौजूद बेड, कुर्सी, मेज, काउंटर, टीवी आदि सामान जब्त कर लिया। सीटीओ ने बताया कि क्षेत्रीय पार्षद जय प्रकाश राजपूत ने भी कई बार इसकी शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारों की माने तो निगम की ओर से कुर्की का दूसरा नंबर किला स्थित एक शराब भट्ठी के मालिक का है। उसकी दुकानों और मार्केट का 50 लाख रुपये से अधिक का बकाया है। बोर्ड की बैठक में भी इसको लेकर कई बार प्रस्ताव पास हो चुका है, लेकिन अधिकारियों की मिलीभगत से अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

पड़ोस के बकायेदार भी सकते में, कई को भेजा नोटिस

होटल के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पड़ोस में दो-तीन बड़े बकायेदार भी सकते में आ गए। वे अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद कर चले गए। इस दौरान टीम ने आस-पास के कई प्रतिष्ठानों पर बकाया का नोटिस चस्पा किया।




--

बकायेदारों पर कार्रवाई शुरू हो गई है। नोटिस के बाद भी जिन्होंने बिल जमा नहीं किया है, वे जल्द भुगतान कर दें। ऐसा नहीं करने पर निगम कार्रवाई के लिए बाध्य होगा। - संजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed