फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   263 people became plot owners on Dhanteras...BDA will get Rs 120 crore

Bareilly News: धनतेरस पर 263 लोग बने भूखंड मालिक...बीडीए को मिलेंगे 120 करोड़ रुपये

Wed, 30 Oct 2024 03:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
263 people became plot owners on Dhanteras...BDA will get Rs 120 crore
बरेली। बीडीए ने मंगलवार को रामगंगानगर और ग्रेटर बरेली आवासीय परियोजना में धनतेरस पर
विज्ञापन

263 भूखंड लाटरी के जरिये आवंटित किए। बीडीए को इन भूखंडों की बिक्री से 120 करोड़ रुपये मिलेंगे।

धनतेरस पर बीडीए ने पहली बार लाटरी निकाली है। उपाध्यक्ष मनिकंडन ए और सचिव योगेंद्र कुमार की मौजूदगी में ड्रा निकाले गए। बीडीए के सचिव योगेेंद्र कुमार ने बताया कि 32,500 रुपये प्रति वर्ग मीटर के मूल्य पर भूखंड दिए गए हैं। दो महीने में एक मुश्त जमा करते हैं तो कोई ब्याज नहीं देना पड़ेगा। अगर दो साल में आठ त्रैमासिक किस्तों में जमा करते हैं तो दस फीसदी ब्याज देना पड़ेगा। बैंक से भी होम लोन लेकर किस्त चुका सकते हैं। बीडीए को दो साल में भूखंड की पूरी कीमत चाहिए।


छोटे भूखंडों की अधिक मांग...बड़े भूखंड नहीं बिके
छोटे भूखंडों की मांग अधिक रही। एक-एक हजार मीटर के बड़े भूखंड के लिए सिर्फ दो आवेदन आए। बीडीए के सचिव योगेंद्र कुमार ने बताया कि 72 वर्ग मीटर के 80 भूखंडों के लिए 93, 112.50 वर्ग मीटर के 79 भूखंडों के लिए, 162.00 वर्ग मीटर के 83 भूखंडों के लिए 89, 120 वर्ग मीटर के लिए 22 आवेदन आए। 500 वर्ग मीटर का एक भूखंड था। एक ही आवेदन आया। एक हजार मीटर के 23 भूखंड थे सिर्फ दो खरीदार आए। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed