{"_id":"6490b8a28a3c1d61bf0ebda5","slug":"26-teachers-cited-incurable-diseases-for-transfer-bareilly-news-c-4-1-186584-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: तबादले के लिए 26 शिक्षकों ने दिया असाध्य रोगों का हवाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: तबादले के लिए 26 शिक्षकों ने दिया असाध्य रोगों का हवाला
विज्ञापन
बरेली। परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों की जिले के भीतर तबादले की प्रक्रिया 26 जून तक पूरी होनी है। इसके लिए 419 शिक्षकों ने आवेदन किए हैं। इनमें से 26 ने तबादले के लिए असाध्य रोगों का हवाला दिया है। इसकी पुष्टि के लिए मंगलवार यानि आज शिविर लगाकर जांच की जाएगी।
विभाग की ओर से पहले ही असाध्य रोगों का हवाला देकर किए गए आवेदनों की जांच के लिए समिति गठित की गई है। कई शिक्षकों ने साधारण बीमारियों को भी असाध्य बताकर आवेदन किया था। उनके आवेदन निरस्त करते हुए समिति ने चेतावनी दी थी। बीएसए विनय कुमार ने बताया कि सिर्फ नौ गंभीर बीमारियों को ही असाध्य रोगों की सूची में शामिल किया गया है।
इसमें दिव्यांगता, हृदय की बाईपास सर्जरी, घुटना प्रत्यारोपण, सभी प्रकार का कैैंसर, एचआईवी पॉजिटिव, लिवर फेल, हीमोफीलिया, मस्तिष्क घात, पत्नी या बच्चों की गंभीर बीमारी आदि की स्थिति में ही असाध्य रोग का हवाला दिया जा सकता है। जांच शिविर में चिकित्साधिकारी भेजने के लिए सीएमओ को पत्र लिखा गया है। चिकित्सक की पुष्टि के बाद ही प्रक्रिया पूरी की जाएगी।