फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   2,596 candidates dissatisfied with results, requested for scrutiny

Bareilly News: 2,596 परीक्षार्थी परिणाम से असंतुष्ट, स्क्रूटनी के लिए किया अनुरोध

Sun, 26 May 2024 04:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 26 May 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
2,596 candidates dissatisfied with results, requested for scrutiny
बरेली। यूपी बोर्ड की ओर से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम 20 अप्रैल को जारी किया गया था। इसके बाद 21 अप्रैल से 14 मई तक विद्यार्थियों से स्क्रूटनी के लिए आवेदन मांगे गए थे। माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय में कुल 2,596 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनका समाधान 15 जुलाई तक किया जाना है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की ओर से बोर्ड परीक्षाफल के बाद स्क्रूटनी के लिए आवेदन मांगे गए थे। 14 मई तक क्षेत्रीय कार्यालय में हाईस्कूल के 460 और इंटरमीडिएट के 2,136 आवेदन प्राप्त हुए। इसमें बरेली के अलावा मुरादाबाद, अमरोहा, बिजनौर, रामपुर, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर और पीलीभीत से परीक्षार्थियों ने आवेदन किए हैं। इसकी जांच के लिए सोमवार को समिति गठित की जाएगी। अगर अंकों को लेकर संशय होता है तो विषय विशेषज्ञ को बुलाया जाएगा। इसमें, ऐसे विद्यार्थी भी हैं जो किसी विषय में फेल हुए हैं। उन्होंने अंकों की जांच, सत्यापन या दोबारा गणना के लिए अनुरोध किया है।
विज्ञापन



क्षेत्रीय कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्क्रूटनी की समाप्ति पर परीक्षार्थियों को उनकी ओर से उल्लिखित पते पर परिणाम की सूचना दी जाएगी। स्क्रूटनी में उत्तरपुस्तिका का दोबारा मूल्यांकन नहीं होता है। इसमें यह देखा जाता है कि परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका में क्या अलग-अलग प्रश्नों में दिए गए अंकों का योग करने, उन्हें सत्यापित करने या किसी प्रश्न या उसके भाग पर अंक देना, छूटने की कोई त्रुटि नहीं हुई है। स्क्रूटनी कार्य में परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तकों में परीक्षक की ओर से मूल्यांकित उत्तरों का दोबारा मूल्यांकन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




क्षेत्रीय कार्यालय में 14 मई तक हाईस्कूल के 460 और इंटरमीडिएट के 2,136 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनके लिए समिति गठन किया जा रहा है। निर्धारित समय में इनका समाधान किया जाएगा।- डॉ. नीरज कुमार पांडे, क्षेत्रीय सचिव, माध्यमिक शिक्षा परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed