फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   25,000 workers will get cashless treatment.

Bareilly News: 25 हजार श्रमिकों को मिलेगा कैशलेस इलाज

Sat, 02 May 2026 12:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
25,000 workers will get cashless treatment.
अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से निर्माण और औद्योगिक श्रमिकों को पांच लाख रुपये तक कैशलेस इलाज, सुरक्षा बीमा की घोषणा का उद्यमियों ने स्वागत किया है। कई साल से औद्योगिक संगठन निशुल्क चिकित्सा सुविधा की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

आयुष्मान योजना के समन्वयक डॉ. अनुराग अग्रवाल के मुताबिक, श्रम विभाग की भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार योजना में पंजीकृत 74,330 श्रमिक परिवारों के सापेक्ष 68,939 परिवारों को आयुष्मान योजना से जोड़ा जा चुका है। शेष भी जल्द जुड़ जाएंगे। जिले में करीब पांच सौ लघु और बड़ी औद्योगिक इकाइयों में करीब 25 हजार श्रमिक कार्य कर रहे हैं। घोषणा के बाद इन्हें भी पांच लाख रुपये तक कैशलेस इलाज और सुरक्षा बीमा का लाभ मिल सकता है। संबंधित शासनादेश का इंतजार है।
विज्ञापन

फरीदपुर औद्योगिक संगठन के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह ने हाल ही में श्रमिकों की सुरक्षा और उनको चिकित्सा सेवाओं का लाभ देने की मांग करते हुए शासन को पत्र भेजा था। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, भोजीपुरा औद्योगिक क्षेत्र, चैंबर ऑफ कॉमर्स भी मांग कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed