फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   250 roadways buses sent to Lucknow, problems on many routes

Bareilly News: लखनऊ भेजी गईं रोडवेज की 250 बसें, कई रूटों पर समस्या

Fri, 26 Dec 2025 02:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
250 roadways buses sent to Lucknow, problems on many routes
बरेली। प्रधानमंत्री मोदी के लखनऊ में राष्ट्रीय प्रेरणा केंद्र के लोकार्पण कार्यक्रम में लोगों की सुविधा के लिए परिक्षेत्र की 250 रोडवेज बसों को भेजा गया है। इसके चलते बृहस्पतिवार को कई रूटों पर समस्या रही। इन बसों की 27 दिसंबर को वापसी होगी, लेकिन इसके बाद जनवरी से माघ मेला के लिए 500 बसों की रवानगी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


लखनऊ भेजने के लिए कई रूटों की बसों की संख्या में कटौती करनी पड़ी है। इससे कई रूटों पर बसों की संख्या कम होने से यात्रियों को समस्या हुई। कुछ रूटों पर बसों के फेरों को बढ़ा दिया गया है। आरएम दीपक चौधरी ने बताया कि माघ मेला के लिए 500 बसों को भेजा जाना है। ये बसें माघ मेला में प्रयागराज, वाराणसी समेत आसपास के जिलों में तीन जनवरी पौष पूर्णिमा से 15 फरवरी को महाशिव रात्रि तक माघ मेला में सेवाएं देंगी।
विज्ञापन

एक जनवरी से बसों की रवानगी शुरू कर दी जाएगी। किसी रूट पर समस्या न हो इसके लिए पहले से अन्य बसों का रूटचार्ट तैयार किया जा रहा है। मेला ड्यूटी के लिए चालक-परिचालकों को ड्यूटी का आवंटन कर दिया गया है। माघ मेला में ड्यूटी करने वाले चालक-परिचालकों को प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed