फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   25% students left the examination in MSc entrance exam

एमएससी की प्रवेश परीक्षा में 25 फीसदी छात्रों ने छोड़ी परीक्षा

Fri, 25 Sep 2020 02:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
25% students left the examination in MSc entrance exam
बरेली कॉलेज से परीक्षा देकर लौटते छात्र-छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

कोरोना की वजह से थर्मल स्क्रीन के बाद ही परीक्षार्थियों को दिया गया प्रवेश

विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में एमएससी कैमिस्ट्री व बायो टेक्नोलॉजी में दाखिला के लिए करीब 25 फीसदी छात्र-छात्राओं ने कोरोना के डर से प्रवेश परीक्षा छोड़ दी। सभी परीक्षार्थियों को गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही प्रवेश दिया गया।

गुरुवार को सुबह दस से बारह बजे तक पहली पाली में एमएससी कैमिस्ट्री और दोपहर दो से चार बजे तक दूसरी पाली में एमएससी बायो टेक्नोलॉजी के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित हुई। इन परीक्षाओं के लिए बरेली कॉलेज पांच और विश्वविद्यालय के तीन सेंटरों के साथ एक वर्धमान कॉलेज में परीक्षा केंद्र बनाया गया था। गुरुवार को इन सभी परीक्षा केंद्रों पर 3315 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी, लेकिन इसमें 2480 छात्र-छात्राएं ही उपस्थित और बाकी 835 अनुपस्थित रहे। परीक्षा कराने के लिए विश्वविद्यालय में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed