फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   25% progress shown in a week, mayor raises objection

Bareilly News: एक हफ्ते में दिखाई 25 फीसदी प्रगति, महापौर ने जताई आपत्ति

Sat, 21 Mar 2026 03:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 03:17 AM IST
विज्ञापन
25% progress shown in a week, mayor raises objection
बरेली। शहर के विकास कार्यों को गति देने के लिए शुक्रवार को महापौर उमेश गौतम की अध्यक्षता में उनके कार्यालय में समीक्षा बैठक हुई। इसमें 15वें वित्त आयोग के तहत टाइड व अनटाइड मद में मिले अनुदान से चल रहे कार्यों की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

196 करोड़ की परियोजनाओं पर मंथन करते हुए चार महीने में काम पूरा कराने का निर्देश दिया गया। निर्माण विभाग की ओर से एक हफ्ते में 25 फीसदी भौतिक प्रगति दिखाने पर महापौर ने आपत्ति भी जताई।
विज्ञापन

बैठक में टाइड मद के 86 करोड़ व अनटाइड मद के 60 करोड़ रुपये से किए जा रहे विकास कार्यों पर चर्चा हुई। सात वार्डों में स्वीकृत 11 कार्यों और 33 वार्डों में संचालित 34 परियोजनाओं की प्रगति का आकलन किया गया। 30 दिसंबर 2025 को स्वीकृत 79 परियोजनाओं पर भी विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ मंथन किया गया। महापौर ने बताया कि जल्द ही 15वें वित्त आयोग से 50 करोड़ रुपये का अनुदान मिलेगा। इससे कराए जाने वाले कार्यों पर भी विमर्श किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलकल के अधिकारियों ने कहा कि इंदिरानगर में पानी की पाइप लाइन डालने वाली फर्म की ओर से डेढ़ इंच की सीसी रोड बनाई जा रही है। इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए महापौर ने 10 इंच की सड़क डालने के लिए कहा।

वर्ष 2023 व 2024 के अधूरे कार्यों को जल्द पूरा करने की हिदायत दी। डोहरा रोड पर नगर निगम व बीडीए की तरफ से संयुक्त रूप से सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाने पर सहमति बनी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed