{"_id":"58601bac4f1c1b5221eeb0c3","slug":"25-joined-the-alliance-two-draped-garland","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 के जुड़ गए रिश्ते, दो ने पहनाई वरमाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 के जुड़ गए रिश्ते, दो ने पहनाई वरमाला
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
Updated Mon, 26 Dec 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
25 joined the alliance, two draped Garland
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक दूसरे को देखने और समझने का यह अच्छा मौका था। किसी को लड़की एक नजर में पसंद आ गई और कुछ ने लड़का पसंद करके बात आगे बढ़ाने पर हामी भरी। दो जोड़ों ने तो मंच पर ही वरमाला पहनाकर रिश्ता पक्का कर लिया। इस दौरान आए मेहमानों और युवक- युवतियों के परिवारवालाें ने दहेज रहित विवाह की शपथ भी ली। कार्यक्रम में 50 वर्ष पूरे करने वाले चित्रांश दंपतियों को सम्मानित किया गया।
अखिल भारतीय चित्रांश महासभा की ओर से कायस्थ वैवाहिक परिचय सम्मेलन और वैवाहिक स्वर्ण जयंती सम्मान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम गंगा, गौ, बेटी, पर्यावरण और देश बचाओ को समर्पित रहा। इसमें पंजाब, हरियाणा, उत्तरांचल, अलीगढ़, फर्रुखाबाद, गदरपुर, दिल्ली, चंडीगढ़, लखनऊ, हरदोई, बदायूं, शाहजहांपुर, रामपुर, पीलीभीत, मुरादाबाद आदि जगहों से भाग लेने परिवार पहुंचे। त्रिवटीनाथ मंदिर कृष्ण कथा स्थल पर पीलीभीत के अमर श्रीवास्तव संग मढ़ीनाथ की निशा श्रीवास्तव और मठ लक्ष्मीपुर की रेनू भटनागर संग मुंशीनगर के अनुराग सक्सेना का रिश्ता तय हुआ। दोनों ने एक दूसरे को मंच पर वरमाला पहनाई। लकी ड्रा भी निकाला गया। 25 युवक- युवतियाें के रिश्ते तय हुए। मुख्य अतिथि गुवाहाटी से आए सीमा शुल्क, केंद्रीय उत्पाद शुल्क पूर्वोत्तर क्षेत्र के कमिश्नर डॉ. अनूप श्रीवास्तव ने चित्रांश समाज को आगे बढ़ाने को कहा। इस मौके पर गोप डेयरी डेवलपमेंट राजकुमारी श्रीवास्तव, कविता सकसेना, राकेश श्रीवास्तव, शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश जौहरी, जिलाध्यक्ष राकेश सक्सेना, कार्यक्रम संयोजक रजनीश सक्सेना, डीके सक्सेना, पंकज, अनपू, रिंकेश सौरखिया, रवि जौहरी, रवि सक्सेना, मनीष, पुष्पा, पूनम सक्सेना व अन्य का सहयोग रहा।