{"_id":"69d24c25626ebac2c90814dd","slug":"25-e-buses-will-be-included-in-the-roadways-charging-station-will-be-built-at-the-old-bus-stand-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रोडवेज के बेड़े में शामिल होंगी 25 ई-बसें, पुराने बस अड्डे पर बनेगा चार्जिंग स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रोडवेज के बेड़े में शामिल होंगी 25 ई-बसें, पुराने बस अड्डे पर बनेगा चार्जिंग स्टेशन
Sun, 05 Apr 2026 05:45 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sun, 05 Apr 2026 05:45 PM IST
सार
बरेली में रोडवेज के बेड़े में 25 ई-बसें शामिल होंगी। इन बसों का संचालन जिला मुख्यालय से 100 किलोमीटर के दायरे में किया जाएगा। इसी वित्तीय वर्ष में यह सुविधा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
ई बसें
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में रोडवेज के बेड़े में इसी वित्तीय वर्ष 25 ई-बसें शामिल हो जाएंगी। इन बसों का संचालन जिला मुख्यालय से 100 किलोमीटर के दायरे में किया जाएगा। पुराना रोडवेज बस अड्डा पर इसके लिए चार्जिंग स्टेशन का निर्माण जल्द शुरू हो जाएगा। फिलहाल रोडवेज के बेड़े में बीएस-6 श्रेणी की नई बसें हैं। अब तक रोडवेज के बेड़े में ई-बसें नहीं हैं।
सिटी बस सर्विसेज के तहत नगर निगम की सीमा में 25 ई-बसों का संचालन किया जा रहा है। इन बसों के लिए शहर में रोजाना औसतन 5300 यात्री मिल रहे हैं। अब रोडवेज के बेड़े में भी ई-बसों को शामिल किया जाएगा। इससे रोडवेज की डीजल पर निर्भरता कम होगी और बेड़ा भी आधुनिक हो जाएगा। इन बसों का संचालन बरेली-बदायूं, बरेली-पीलीभीत, बरेली-रामपुर आदि रूटों पर किया जाएगा।
इसके अलावा ई-बसों को उपनगरीय बस सेवा के रूप में भी संचालित करने की योजना है। क्षेत्रीय प्रबंधक दीपक चौधरी ने बताया कि मुख्यालय स्तर पर बसों की खरीद की प्रक्रिया चल रही है। पुराना रोडवेज बस अड्डे पर ई-बस चार्जिंग स्टेशन निर्माण के संबंध में स्थानीय स्तर पर सभी औपचारिकताओं को पूरा कर रिपोर्ट मुख्यालय भेज दी गई है।
विज्ञापन
अगले माह शुरू हो जाएगा शहर का तीसरा इज्जतननगर बस अड्डा
शहर का तीसरा इज्जतनगर रोडवेज बस अड्डा भी अगले माह से शुरू हो जाएगा। पुराना रोडवेज और सेटेलाइट बस अड्डे से संचालित होने वाली पीलीभीत, टनकपुर, नैनीताल की बसों को इज्जतनगर बस अड्डा शिफ्ट कर दिया जाएगा। इससे पुराना रोडवेज और सेटेलाइट बस अड्डा पर बसों का दबाव कम होगा और जाम की समस्या भी कुछ हद तक दूर हो जाएगी।