Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   25 e-buses will be added to the roadways fleet, charging station will be built at the old bus stand.

Bareilly News: रोडवेज के बेड़े में शामिल होंगी 25 ई-बसें, पुराना बस अड्डे पर बनेगा चार्जिंग स्टेशन

Sun, 05 Apr 2026 01:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 05 Apr 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
25 e-buses will be added to the roadways fleet, charging station will be built at the old bus stand.
रोडवेज के बेड़े में इसी वित्तीय वर्ष 25 ई-बसें शामिल हो जाएंगी। इन बसों का संचालन जिला मुख्यालय से 100 किलोमीटर के दायरे में किया जाएगा। पुराना रोडवेज बस अड्डा पर इसके लिए चार्जिंग स्टेशन का निर्माण जल्द शुरू हो जाएगा। फिलहाल रोडवेज के बेड़े में बीएस-6 श्रेणी की नई बसें हैं।
विज्ञापन

अब तक रोडवेज के बेड़े में ई-बसें नहीं हैं। सिटी बस सर्विसेज के तहत नगर निगम की सीमा में 25 ई-बसों का संचालन किया जा रहा है। इन बसों के लिए शहर में रोजाना औसतन 5300 यात्री मिल रहे हैं। अब रोडवेज के बेड़े में भी ई-बसों को शामिल किया जाएगा। इससे रोडवेज की डीजल पर निर्भरता कम होगी और बेड़ा भी आधुनिक हो जाएगा। इन बसों का संचालन बरेली-बदायूं, बरेली-पीलीभीत, बरेली-रामपुर आदि रूटों पर किया जाएगा। इसके अलावा ई-बसों को उपनगरीय बस सेवा के रूप में भी संचालित करने की योजना है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रबंधक दीपक चौधरी ने बताया कि मुख्यालय स्तर पर बसों की खरीद की प्रक्रिया चल रही है। पुराना रोडवेज बस अड्डे पर ई-बस चार्जिंग स्टेशन निर्माण के संबंध में स्थानीय स्तर पर सभी औपचारिकताओं को पूरा कर रिपोर्ट मुख्यालय भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



--------
अगले माह शुरू हो जाएगा शहर का तीसरा इज्जतननगर बस अड्डा
शहर का तीसरा इज्जतनगर रोडवेज बस अड्डा भी अगले माह से शुरू हो जाएगा। पुराना रोडवेज और सेटेलाइट बस अड्डे से संचालित होने वाली पीलीभीत, टनकपुर, नैनीताल की बसों को इज्जतनगर बस अड्डा शिफ्ट कर दिया जाएगा। इससे पुराना रोडवेज और सेटेलाइट बस अड्डा पर बसों का दबाव कम होगा और जाम की समस्या भी कुछ हद तक दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed