फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   249 jawan takes oath for serving nation

249 जवानों ने ली देश पर मर-मिटने की शपथ

Sat, 10 Mar 2018 08:13 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Sat, 10 Mar 2018 08:13 PM IST
विज्ञापन
249 jawan takes oath for serving nation

जाट रेजिमेंट सेंटर में आयोजित पासिंग आउट परेड में 249 नए जवानों ने देश के लिए मर-मिटने की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन शनिवार को सेंटर के बख्शी परेड ग्राउंड में किया गया।

विज्ञापन

जाट रेजिमेंट सेंटर में 36 सप्ताह का कठोर प्रशिक्षण पूरा होने के बाद रविवार को भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। परेड के बाद सैनिकों ने देश की आन, बान और शान की रक्षा के लिए मर-मिटने की कसम खाई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जाट रेजिमेंट सेंटर के कमांडेंट ब्रिगेडियर इंद्रजीत सिंह, शौर्य चक्र, सेना मेडल ने धर्मगुरु की उपस्थिति में जवानों को कसम दिलाई। अपने संबोधन में ब्रिगेडियर ने कहा कि जाट रेजिमेंट सेंटर में आपको जो ट्रेनिंग दी गई है, यूनिट में जाने के बाद उसे हमेशा अमल में लाना है। एक सैनिक की ट्रेनिंग कभी खत्म नहीं होती, जो जितनी मेहनत करेगा, वह उतनी ही ऊंची बुलंदियों को छुएगा। सभी जवान अनुशासन में रहकर सैनिक मूल्यों और सैन्य धर्म का पालन कर अपने देश एवं पलटन का नाम रोशन करें। इस अवसर पर सेंटर के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed