{"_id":"6a36f144301aa512780caba2","slug":"23rd-installment-reaches-the-accounts-of-295-lakh-farmers-bareilly-news-c-4-bly1053-909729-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: 2.95 लाख किसानों के खाते में पहुंची 23वीं किस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: 2.95 लाख किसानों के खाते में पहुंची 23वीं किस्त
विज्ञापन
बरेली। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की प्रधानमंत्री द्वारा 23वीं किस्त वितरण का पश्चिम बंगाल के हुगली स्थित तारकेश्वर से सजीव प्रसारण आईवीआरआई केंद्रीय सभागार में हुआ। जिले के 2.95 लाख लाभार्थी किसानों के खातों में 59 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की गई।
मुख्य अतिथि पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह, विशिष्ट अतिथि सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार और जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, कृषि विभाग के संयुक्त कृषि निदेशक डीबी सिंह, उप कृषि निदेशक ओम प्रकाश मिश्र, जिला कृषि अधिकारी ऋतुजा तिवारी समेत 265 किसान और अन्य प्रतिभागियों ने सजीव प्रसारण देखा। 11 किसानों को 23वीं किस्त मिलने पर प्रशस्ति पत्र दिए गए।