फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   23,847 people missing even on the second date of hearing

Bareilly News: सुनवाई की दूसरी तिथि पर भी 23,847 लोग लापता

Thu, 19 Feb 2026 02:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 19 Feb 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
23,847 people missing even on the second date of hearing
बरेली। विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में नो मैपिंग व मिस मैचिंग को दुरुस्त किया जा रहा है। 23,847 लोग सुनवाई तिथि पर नहीं आए। दूसरी बार मौका दिया गया तो भी गैरहाजिर रहे। सहायक निर्वाचन अधिकारी (एईआरओ) नोटिस पर सुनवाई कर रहे हैं। दस्तावेज सही मिलने पर नो मैपिंग वाले 89 हजार लोगों को वोटर लिस्ट से जोड़ भी दिया गया है।
विज्ञापन

वर्ष 2003 की मतदाता सूची से लिंक नहीं मिलने पर 2.20 लाख लोगों को नो मैपिंग की श्रेणी में रखा गया है। इनमें भी सबसे अधिक 45,768 लोग बरेली नगर विधानसभा क्षेत्र के हैं। 3.58 लाख लोग ऐसे हैं, जिनके नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची में हैं, पर उनमें विसंगतियां हैं। इस तरह आयोग ने 5.79 लाख लोगों को नोटिस देने के आदेश डीएम को दिए हैं। अब तक 5.78 लाख लोगों को नोटिस जारी हो चुके हैं। 3.99 लाख लोगों को नोटिस तामील भी करा दिए गए हैं।
विज्ञापन

छह मार्च तक स्वीकार होंगे दावे-आपत्तियां : उप जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल को होना है। इससे पहले बूथ स्तर पर लोगों से दावे-आपत्तियां प्राप्त की जा रही हैं। यह क्रम छह मार्च तक चलेगा। 27 मार्च तक इनका निस्तारण किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed