फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   23 roads will be built from plastic waste, will be durable and eco-friendly

Bareilly News: प्लास्टिक कचरे से बनेंगी 23 सड़कें टिकाऊ के साथ होंगी ईको फ्रेंडली

Mon, 09 Feb 2026 02:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
23 roads will be built from plastic waste, will be durable and eco-friendly
बरेली। नगर निगम शहर की 23 सड़कों को प्लास्टिक कचरे से बनवाने जा रहा है। निर्माण कार्य पर करीब 31 करोड़ खर्च होंगे। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। नगर निगम का दावा है कि यह सड़कें न सिर्फ डामर-गिट्टी से बनने वाली सड़कों की तुलना में ज्यादा टिकाऊ होंगी, बल्कि शहर में प्लास्टिक कचरे की समस्या भी कम होगी। इसीलिए इन्हें इको फ्रेंडली कहा जा रहा है।
विज्ञापन

शहर के चारों जोन में सड़कों के निर्माण की सूची तैयार की गई है। योजना के तहत बरेली के 24 वार्डों में इन सड़कों का निर्माण कराया जाएगा।
इस प्रोजेक्ट को नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के तहत पूरा किया जाएगा। डामर के साथ प्लास्टिक मिश्रित होने से इन सड़कों की उम्र भी अधिक होगी।
एक्सईएन राजीव कुमार राठी ने बताया कि यह प्रयोग सफल रहा तो भविष्य में और ज्यादा सड़कों का निर्माण इसी तकनीकी से कराया जाएगा। यह पहल स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर की दिशा में एक अहम कदम है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed