{"_id":"6ad3bc0949e8b748640abcc0","slug":"23-centres-set-up-in-the-district-for-pet-62064-candidates-to-participate-bareilly-news-c-4-bly1015-990296-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पीईटी के लिए जिले में बने 23 केंद्र, 62,064 अभ्यर्थी होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पीईटी के लिए जिले में बने 23 केंद्र, 62,064 अभ्यर्थी होंगे शामिल
Sat, 17 Oct 2026 11:48 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 17 Oct 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
बरेली। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की ओर से आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी-2026) 25 व 30 अक्तूबर और एक नवंबर को दो-दो पालियों में होनी है। इसके लिए जिले में 23 केंद्र बनाए गए हैं। तीन दिनों में कुल 62,064 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा सुबह 10:00 से दोपहर 12:00 और दोपहर 3:00 से शाम 5:00 बजे तक होगी।
पिछले साल यह परीक्षा 45 केंद्रों पर कराई गई थी। इस बार केंद्रों की संख्या कम की गई है। कई विद्यालय हैं जिन्हें पहली बार परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इस बार सीबीएसई के कुछ स्कूलों को सेंटर बनाया गया है। इनमें सर्वाधिक पंजीकृत अभ्यर्थियों की संख्या वाला केंद्र रोहिला इंटरनेशनल स्कूल है, जबकि सर्वाधिक पांच परीक्षा केंद्र बरेली कॉलेज में बने हैं। परीक्षा नोडल एडीएम सिटी डॉ. अविनाश त्रिपाठी के मुताबिक, परीक्षा सही से कराने के लिए सभी तैयारियां की जा रही हैं।
ये बनाए गए परीक्षा केंद्र
- बीएल इंटरनेशनल स्कूल ब्लॉक-ए में 312, बीएल इंटरनेशनल स्कूल ब्लॉक-बी में 312, बरेली कॉलेज सेंटर-ए, बी, सी, डी, ई में 480-480 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। भोजीपुरा के भारत इंटर कॉलेज में 432, बिशप मंडल इंटर कॉलेज 384, सीएएस इंटर कॉलेज फरीदपुर में 480, छत्रपति शिवाजी इंटर कॉलेज, 480, एफआर इस्लामिया ब्लॉक ए व बी में 384-384, इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज में 480 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। वहीं, कुंवर रणजीत सिंह इंटर कॉलेज में 480, मौलाना आजाद इंटर कॉलेज में 528, पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज में 480 व रोहिला इंटरनेशनल स्कूल में 600 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।