फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   22,770 cusecs of water released from Gola Barrage, alert in Mirganj

Bareilly News: गोला बैराज से छोड़ा 22,770 क्यूसेक पानी, मीरगंज में अलर्ट

Mon, 08 Jul 2024 05:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 08 Jul 2024 05:40 AM IST
विज्ञापन
22,770 cusecs of water released from Gola Barrage, alert in Mirganj
बरेली/मीरगंज। उत्तराखंड में बारिश के चलते गोला बैराज से अब तक 22,770 क्यूसेक पानी छोड़ा जा चुका है। मीरगंज क्षेत्र की नदियों के जलस्तर बढ़ने से आसपास के गांवों में बाढ़ की आशंका है। लिहाजा, जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। लोगों को सतर्कता बरतने को कहा है।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी तृप्ति गुप्ता और तहसीलदार विशाल कुमार शर्मा ने नदियों किनारे बसे ग्रामीणों से सतर्क रहने के लिए कहा है। सुरक्षा के लिहाज से मीरगंज में 14 बाढ़ चौकियां बनाई गई हैं। तहसील परिसर में कंट्रोल रूम बनाया गया है। 10 नावों की व्यवस्था है। किसी तरह की समस्या होने पर कंट्रोल रूम तत्काल सतर्क होगा। जरूरी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


रामगंगा का जलस्तर 159.5 मीटर, बहगुल 205.1 मीटर जलस्तर है। दोनों ही खतरे के निशान करीब तीन मीटर तक कम हैं। इसके अलावा सीमा से पीलाखार, भाखड़ा, ढोंडा नदियां गुजरती हैं। जिनके जलस्तर का आकलन अभी नहीं हुआ है। हालांकि, इन्हें सामान्य स्तर पर बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed