फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   226th Raising Day of Jat Regiment: The spirit of patriotism filled in the brave, saluted martyrdom

जाट रेजिमेंट का 226वां स्थापना दिवसः जांबाजों में भरा देश प्रेम का जज्बा, शहादत को किया नमन

Sun, 21 Nov 2021 01:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
226th Raising Day of Jat Regiment: The spirit of patriotism filled in the brave, saluted martyrdom
परेड की सलामी लेते सैन्य अफसर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस लेफ्टीनेंट जनरल बीएस राजू को परेड ने दी सलामी
विज्ञापन

लेफ्टीनेंट जनरल ने रेजिमेंट के गौरवशाली इतिहास, साहस और बहादुरी की सुनाई गाथा
बरेली। जाट रेजिमेंट सेंटर का 226वां स्थापना दिवस शनिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गौरवान्वित करने वाले आयोजन के दौरान कर्नल ऑफ द जाट रेजिमेंट, डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस लेफ्टीनेंट जनरल बीएस राजू मौजूद रहे। भावी रिक्रूट्स ने उन्हें सलामी दी। जाट रेजिमेंट की शौर्यगाथा बताते हुए उन्होंने जवानों को देश की आन, बान, शान को सदैव अक्षुण्ण रखने का संकल्प दिलाया गया।
कोरोना महामारी की आशंका के चलते इस बार भी स्थापना दिवस पर कार्यक्रमों की श्रृंखला कम रही मगर जोशोखरोश में कहीं कोई कमी दिखाई नहीं दी। दो दिवसीय समारोह का आयोजन कोरोना से बचाव के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए किया गया था। शुरुआत परंपरागत तौर पर मंदिर में प्रार्थना से हुई। इस दौरान जाट रेजिमेंट सेंटर के विकास और सफलता के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। इसके बाद जाट युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि समारोह हुआ। रेजिमेंट के उन वीर जवानों को याद किया गया, जिन्होंने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि लेफ्टीनेंट जनरल बीएस राजू (यूवाईएसएम, एवीएसएम, वाईएसएम) ने आयोजित परेड का निरीक्षण किया। परेड ग्राउंड पर जवानों के कदमताल की गूंज माहौल को जोश खरोश से लबरेज कर रही थी। लेफ्टीनेंट जनरल ने सभी जवानों को बेहतरीन टर्नआउट और ड्रिल के लिए सराहा। उन्हें देश की सेवा और रक्षा के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिलिट्री बैंड की धुन भर रही थी देशप्रेम का जोश
226वें स्थापना दिवस समारोह के दौरान परेड ग्राउंड पर मिलिट्री बैंड देशभक्ति की धुनों से लोगों में देश प्रेम का जज्बा भर रहा था। लेफ्टीनेंट जनरल ने जवानों को संबोधित करते हुए रेजिमेंट के गौरवशाली इतिहास साहस और बहादुरी की जानकारी दी। उन्होंने रेजिमेंट के सभी रैंकों से राष्ट्र की सेवा करने और राष्ट्र की अखंडता, संप्रुभता सुनिश्चित रखने के लिए तत्पर रहने की प्रेरणा दी। सैन्य अफसरों के मुताबिक 20 नवंबर, 1795 में कलकत्ता के स्थानीय मिलतिया जगह पर जाट रेजिमेंट सेंटर की स्थापना हुई थी। वहीं, वर्ष 1922 में बरेली में जाट रेजिमेंट सेंटर की स्थापना की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed