फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   221 transformers of the city are already gasping

Bareilly News: अभी से हांफ रहे शहर के 221 ट्रांसफार्मर

Wed, 29 Mar 2023 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Mar 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
221 transformers of the city are already gasping
बरेली। शहर में लगे 221 ट्रांसफार्मर अभी से ओवरलोड हैं। अप्रैल में 20-25 फीसदी लोड और बढ़ेगा। समय रहते इनकी क्षमता बढ़ाने के प्रयास नहीं हुए। अब महकमा इसका प्रस्ताव तैयार कर रहा है। ऐसे में गर्मी बढ़ने पर फॉल्ट और ट्रिपिंग भी बढ़ेगी। इनसे संबद्ध दो लाख लोगों को मुसीबत झेलनी होगी।
विज्ञापन

सुभाषनगर और कुतुबखाना में 34 ट्रांसफार्मर ओवरलोड
सुभाषनगर, कुतुबखाना क्षेत्र के 35 हजार लोग ट्रांसफार्मरों की ओवरलोडिंग के चलते गर्मी में फाॅल्ट और कटौती से जूझते हैं। सर्वे के दौरान 34 ट्रांसफार्मर ओवरलोड मिले। अधिशासी अभियंता आरके पांडेय ने बताया कि ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
विज्ञापन

किला क्षेत्र में 75 हजार लोग परेशान
किला क्षेत्र में सबसे ज्यादा ओवरलोडिंग है। सर्वे के दौरान 30 ट्रांसफार्मर ओवरलोड मिले। परसाखेड़ा और सीबीगंज को मिलाकर डिवीजन में 56 ट्रांसफार्मर ओवरलोड हैं। क्षेत्र के करीब 75 हजार लोग ओवरलोडिंग से पीड़ित होते हैं। इसके बावजूद महकमा इस पर ध्यान नहीं दे रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीडीपुरम, शाहदाना, राजेंद्र नगर में 50 हजार लोग प्रभावित
डीडीपुरम, शाहदाना, राजेंद्र नगर क्षेत्र के 34 ट्रांसफार्मर ओवरलोड रहते हैं। इस क्षेत्र में फरवरी में 16 मिलियन यूनिट का लोड है। मई-जून में यही लोड बढ़कर 22 मिलियन यूनिट हो जाएगा। मई की गर्मी से पहले ट्रांसफार्मर की क्षमता नहीं बढ़ी तो 50 हजार लोगों को मुसीबत झेलनी होगी।
पवन विहार और जगतपुर में भी दिक्कत
विद्युत वितरण खंड चतुर्थ में 72 ट्रांसफार्मर ओवरलोड हैं। गर्मी में जगतपुर, पवन विहार समेत कई मोहल्लों में आपूर्ति प्रभावित होती है। 50 हजार लोग परेशान होते हैं। अधिशासी अभियंता गौरव शुक्ला ने बताया कि ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि के लिए रिपोर्ट भेज दी गई है। जल्द काम शुरू होगा।

कोट
क्षमता वृद्धि के प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। जल्दी ही इसके टेंडर निकलेंगे। प्रयास है कि जहां ज्यादा ओवरलोडिंग है, वहां पहले काम हो। अधिकतर काम अप्रैल में करा लिया जाएगा, ताकि मई में आपूर्ति प्रभावित न हो। - राजीव कुमा शर्मा, मुख्य अभियंता, मध्यांचल विद्युत वितरण निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed