फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   22 people corona positive in Bareilly in 24 hours

बरेली में कोरोना : कोरोना : कैंट विधायक राजेश अग्रवाल समेत 22 लोग मिले संक्रमित

Wed, 05 Jan 2022 12:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 05 Jan 2022 12:44 AM IST
सार

मंगलवार को कैंट विधायक राजेश अग्रवाल समेत 22 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। इसमें ऑस्ट्रेलिया से लौटा युवक भी शामिल है।

विज्ञापन
22 people corona positive in Bareilly in 24 hours
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

कोरोना संक्रमण के रोकथाम के तमाम कवायदों के बावजूद जिले में संक्रमितों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। मंगलवार को कैंट विधायक राजेश अग्रवाल समेत 22 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। इसमें ऑस्ट्रेलिया से लौटा युवक भी शामिल है। स्वास्थ्य विभाग की सर्विलांस टीम ने संक्रमित में आए लोगों के संपर्क में रहे लोगों की खोजबीन शुरू कर दी है। जिले में अब 54 लोग सक्रिय संक्रमित हैं।

विज्ञापन


आईडीएसपी इंचार्ज और सर्विलांस सेल प्रभारी डॉ. अनुराग गौतम के मुताबिक ग्रीनपार्क का रहने वाला 48 वर्षीय व्यक्ति मर्चेंट नेवी में क ार्यरत है। जो 25 दिसंबर को बरेली लौटा था। सर्विलांस टीम ने शासनादेश के तहत आरटीपीसीआर सैंपल लिया था। जिसकी रिपोर्ट सोमवार की देर रात पॉजिटिव मिली है। संक्रमित व्यक्ति की जीनोम सीक्वेंसिंग होगी और उसे कोविड अतर्राष्ट्रीय वार्ड में शिफ्ट करा दिया गया है। ट्यूलिप ग्रांड महानगर के रहने वाले 52 वर्षीय व्यक्ति पिछले दिनों पटना गया था। वापस आकर एक जनवरी को उसने कोविड जांच कराई थी। जिसकी रिपोर्ट मंगलवार को पॉजिटिव मिली है। व्यक्ति होम आइसोलेशन में है।
विज्ञापन


नवादा जोगियान का रहने वाला 32 वर्षीय युवक एक दुकान पर काम करता है। धर्मस्थल की यात्रा से पहले उसने एहतियातन कोविड जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। वहीं, एक अन्य 18 वर्षीय युवक ने भी धर्मस्थल की यात्रा से पहले जांच कराई थी। रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। बड़ी बमनपुरी का 55 वर्षीय कारोबारी 30 दिसंबर को नोएडा गया था। कोविड संदिग्ध लक्षण मिलने पर जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनंसपर्क के दौरान विधायक हुए संक्रमित
सर्विलांस टीम की ओर से की गई पड़ताल में कैंट विधायक ने बताया है कि वह विधानसभा चुनाव और जनसमस्याओं के निस्तारण के लिए जनसंपर्क के बाद तबियत खराब होने का आभास हुआ। संदिग्ध लक्षण मिलने पर कोरोना जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। फोन पर हुई बातचीत में उन्होंने खुद को अब लक्षण रहित बताया है और होम आइसोलेशन में हैं। उच्चाधिकारियों की ओर से भी निगरानी हो रही है। सर्विलांस सेल प्रभारी डॉ. गौतम ने बताया कि राजनीतिक दल के नेता की जीनोम सीक्वेंसिंग कराई जाएगी। उन्हें वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी है।

सुरेश शर्मा नगर का एक परिवार संक्रमित
सुरेश शर्मा नगर के रहने वाले एक परिवार के तीन सदस्य पति, पत्नी और उनका एक साल का बेटा कोरोना संक्रमित मिले हैं। सर्विलांस टीम की पड़ताल में पता चला कि परिवार पिछले दिनों दिल्ली गया था। वहां से वापस आने के बाद से ही कोविड संदिग्ध लक्षण मिलने पर जांच कराई थी। वहीं, कांधरपुर राधा विहार की रहने वाली 28 वर्षीय युवती का इलाज लखनऊ पीजीआई में चल रहा है। जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इनके अलावा सनसिटी विस्तार का 23 वर्षीय युवक, सिविल लाइंस की 29 वर्षीय युवती, पूरे बबुरिहा की 30 वर्षीय युवती, मदनपुर का 14 वर्षीय किशोर, गोसाई गौटिया के 18 वर्षीय युवक व अन्य पॉजिटिव हैं।


हाई रिस्क विदेश से लौटे 48 लोग, तीन लापता
मंगलवार को स्टेट सर्विलांस ने दो जनवरी को विदेश से वापस आए 48 लोगों की सूची स्वास्थ्य विभाग को भेजी है। डॉ. गौतम ने बताया कि इनमें से आठ लोग दूसरे जिलों के रहने वाले हैं। संबंधित जिला प्रशासन को सूचना भेज दी गई है। तीन लोगों के नाम, पता और मोबाइल नंबर गलत होने से ट्रैक नहीं किया जा सका है। आठ लोग हाई रिस्क देश नीदरलैंड, सिंगापुर, स्वीडन, जर्मनी, यूनाइटेड किंगडम से लौटे हैं। इनमें से चार लोग महानगर, दो लोग सुरेश शर्मा नगर, एक-एक व्यक्ति सिविल लाइंस और बहेड़ी का रहने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed