फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   22 newborns admitted in 18 bed SNCU, risk of infection

Bareilly News: 18 बेड के एसएनसीयू में 22 नवजात भर्ती, संक्रमण का खतरा

Thu, 07 Nov 2024 03:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
22 newborns admitted in 18 bed SNCU, risk of infection
बरेली। जिला महिला चिकित्सालय में जन्मे गंभीर शिशुओं को भर्ती करने के लिए संसाधन कम पड़ रहे हैं। बुधवार को 22 गंभीर नवजात स्पेशल न्यू बॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) में भर्ती मिले, जबकि वार्मर की संख्या महज 18 है। चार वार्मर पर दो-दो नवजातों का इलाज हो रहा है।
विज्ञापन

नियमानुसार एक वार्मर पर एक ही नवजात को रखा जा सकता है। दो नवजात भर्ती करने से संक्रमण की आशंका रहती है। प्रकरण पर सीएमएस का कहना है कि और रेडिएंट वार्मर उपलब्ध कराने के लिए मुख्यालय को पत्र भेज रहे हैं। अब तक कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन

वार्मर पर प्री-मेच्योर बेबी, कम वजन वाले कमजोर बच्चे, आरडीएस डिजीज, पीलिया, सांस लेने में समस्या, मेटाबोलिक डिजीज, वंशानुगत बीमारियां, दूध न पीना, हृदय संबंधी समस्या और देर से रोने वाले नवजात को इसमें रखा जाता है। जहां जरूरी पोषण और इलाज होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. त्रिभुवन प्रसाद के मुताबिक एसएनसीयू में बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर जिले से भी रेफर हुए बच्चे भर्ती किए जाते हैं। वार्मर कम पड़ने पर परिजन की संस्तुति के बाद ही दो नवजात भर्ती करते हैं।

300 बेड अस्पताल के पीकू वार्ड में ताला
300 बेड अस्पताल में 40 बेड का पीडियाट्रिक वार्ड बना है। विशेषज्ञ चिकित्सक के अभाव में वार्ड बनने के बाद ही यहां ताला लगा है। लिहाजा, बेहतर संसाधन धूल फांक रहे हैं।


प्रतिमाह 20-25 नवजात होते हैं भर्ती
महिला अस्पताल में प्रतिमाह करीब तीन सौ प्रसव होते है। इसमें 20 से 25 नवजातों को लाइफ सपोर्ट सिस्टम की जरूरत होती है। जिन्हें एसएनसीयू में रखा जाता है। मृत्युदर हजार जन्मे बच्चों पर 78 है। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed