{"_id":"61e6c9ff0c8db567e474c574","slug":"22-citizens-from-abroad-kept-in-home-isolation-bareilly-news-bly47287819","type":"story","status":"publish","title_hn":"होम आइसोलेशन में रखे गए विदेश से आए 22 नागरिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होम आइसोलेशन में रखे गए विदेश से आए 22 नागरिक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का औचक निरीक्षण कर होम आइसोलेशन व विदेशों से आए हुए नागरिकों की संख्या के बारे में जानकारी ली। 22 एनआरआई नागरिक आए हैं। उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है। सात दिन तक फॉलोअप करके आठवें दिन सैंपलिंग की जाएगी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कॉलिंग के बारे में जानकारी ली।
डीएम ने कहा कि होम आइसोलेशन में मरीजों से फोन पर बातचीत कर उनकी स्थिति के बारे में जानकारी लें। कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से बताया गया कि अब तक लगभग 21,496 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। इसमें से 96 केस आज ही मिले हैं। वैक्सीनेशन के संबंध में उन्होंने बताया कि 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 24,52,018 व्यक्तियों को प्रथम डोज दी जा चुकी है। वही सेकंड डोज 17,92,125 व्यक्तियों को दी जा चुकी है।
उन्होंने बताया कि 103502 किशोरों को फर्स्ट डोज दिया जा चुका है। डीएम ने निर्देश दिए कि तीव्र गति के साथ वैक्सीनेशन किया जाए। फोन पर संपर्क कर सेकंड डोज लगवाने के बारे में जानकारी दी जाए। डीएम ने अजीजगंज व मोहल्ला महमंदगढ़ी स्थित वैक्सीनेशन सेंटरों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अजीजगंज स्थित वैक्सीनेशन सेंटर पर अधिक संख्या में लोग मौजूद थे। जिलाधिकारी ने आज ही सभी का वैक्सीनेशन पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
महमंदगढ़ी स्थित वैक्सीनेशन सेंटर पर वैक्सीनेशन के लिए कम संख्या में लोग देख कर जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद कर्मचारियों को निर्देश दिए कि घर-घर जाकर वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करें। जल्द से जल्द वैक्सीनेशन करवाएं। डीएम ने अपील की है कि कोविड नियमों का कड़ाई से पालन करें। वैक्सीनेशन जरूर करवाएं। उन्होंने कहा कि जिसने फर्स्ट डोज लगवा ली है। वे सेकंड डोज लगवाएं। मास्क लगा कर रखे। दो गज की दूरी के नियम का पालन करते रहें।