{"_id":"5c969458bdec2258a54320c3","slug":"21553372248-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्यास बढ़ी तो पानी की सप्लाई घटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्यास बढ़ी तो पानी की सप्लाई घटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। गर्मी की आहट से ही पेयजल की किल्लत शुरू हो गई है। धर्मकांटा और उसके आसपास के इलाके में करीब दस हजार लोगों को इस समस्या से जूझना पड़ रहा है। लोगों को निर्धारित से कम समय पानी मिल रहा है और पानी का प्रेशर भी घट गया है।
मौसम में बदलाव के साथ ही पेयजल की खपत बढ़ गई है। इसके चलते वार्ड भूड़ में बृजलोक कालोनी, दिव्यप्रकाश प्रेस के पास, धर्मकांटा, धोबी चौराहा एवं भूड़ पकड़ियानाथ और कानूनगोयान क्षेत्र की करीब दस हजार की आबादी को इस दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि करीब एक सप्ताह से सुबह के समय सिर्फ एक घंटे पानी मिल रहा है। इसके अलावा टंकी में पानी का प्रेशर नहीं आ रहा है, जिसके बिना मोटर पहली मंजिल पर भी पानी नहीं पहुंच रहा है। पार्षद शालिनी जौहरी ने बताया कि दो दिन से ज्यादा समस्या है। जलकल विभाग के अफसरों ने इसके कारण जाटवपुरा का पंप खराब होना बताया है, जिसे सही करने का काम किया जा रहा है। रविवार तक समस्या दुरुस्त हो जाएगी।