{"_id":"5c7441c3bdec2211813747bd","slug":"21551122883-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री धो रहे सफाईकर्मियों के पांव, भाजपा नेता पिटाई कर रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री धो रहे सफाईकर्मियों के पांव, भाजपा नेता पिटाई कर रहे
विज्ञापन

- फोटो : अमर उजाला, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सफाईकर्मियों को सम्मानित कर उनके पांव धो रहे हैं, दूसरी ओर भाजपा के ही नेता पर सफाईकर्मी के साथ मारपीट और गालीगलौज करने का आरोप लगा है। सीबीगंज के एक सफाईकर्मी ने भाजपा नेता तेजेश्वरी सिंह पर यह आरोप लगाया है। भाजपा नेता का कहना है कि सफाईकर्मी ने उनकी गाड़ी के टायर चोरी करा दिए और अभद्रता कर एससीएसटी की रिपोर्ट लिखवाने की धमकी दी।
सफाईकर्मी रामबाबू ने नगर आयुक्त कार्यालय में सोमवार को शिकायत की कि उसकी ड्यूटी वार्ड 73 बिधौलिया में है। शुक्रवार सुबह सफाई के दौरान भाजपा नेता तेजेश्वरी सिंह ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर उन्हें गालियां दीं और मारपीट की। वह चाहती थीं कि दूसरी जगह का काम छोड़कर पहले उनके घर के पास सफाई की जाए। खुद को भाजपा का बड़ा नेता बताकर कहा, जिससे चाहो शिकायत कर लो। उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। तेजेश्वरी सिंह से जब इस बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि सफाईकर्मी झूठ बोल रहा है। वह पास के ही एक व्यक्ति के इशारे पर काम करता है। दस साल से एक ही जगह काम कर रहा है। गली में रखे मेरी गाड़ी के दो टायर चोरी करा दिए। पूछा तो अभद्रता करने लगा। घटना शनिवार को हुई थी, उन्होंने नगर आयुक्त और एसपी सिटी से भी शिकायत की है। उसने उन्हें एससीएसटी की रिपोर्ट लिखवाकर जेल भिजवाने की धमकी भी दी।