फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   अब पीबी और चर्च रोड शहरवासियों के लिए बंद

अब पीबी और चर्च रोड शहरवासियों के लिए बंद

Mon, 25 Feb 2019 01:17 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 25 Feb 2019 01:17 AM IST
विज्ञापन
अब पीबी और चर्च रोड शहरवासियों के लिए बंद
अब पीबी और चर्च रोड शहरवासियों के लिए बंद - फोटो : अमर उजाला, बरेली
बरेली। पुलवामा हमले के बाद सैन्य क्षेत्र की सुरक्षा पुख्ता करने के लिहाज से कैंट इलाके के दो प्रमुख रास्ते आम लोगों के लिए रविवार से बंद कर दिए गए। इनमें से एक तो बरेली क्लब के सामने से गुजरने वाला पीबी रोड है और दूसरा फ्रीविल बैपटिस्ट चर्च के बराबर से निकलकर शाहजहांपुर रोड को जोड़ने वाला चर्च रोड। इन दोनों रास्तों पर आम लोगों की अच्छी-खासी आवाजाही रहती है, लेकिन अब इन रास्तों का इस्तेमाल सिर्फ सेना के जवान, अफसर और पूर्व सैनिक ही कर पाएंगे।
विज्ञापन

सेना काफी समय से कैंट इलाके से गुजरने वाले कई आम रास्तों को सुरक्षा मामलों का हवाला देकर बंद करने की कोशिश कर रही है। पब्लिक और जनप्रतिनिधियों के विरोध के चलते अब तक तो ये रास्ते आम लोगों के लिए खुले रहे, लेकिन पुलवामा हमले के बाद अब सेना ने कैंट इलाके में सुरक्षा इंतजाम कड़े करते हुए अचानक न सिर्फ पीबी रोड और चर्च रोड को बंद करने का फैसला लिया बल्कि रविवार को आनन-फानन में इसे लागू भी कर दिया। हालांकि चर्च रोड को कैंट बोर्ड की पिछली बैठक में ही बंद करने का फैसला हो चुका था। तब उसे सेना ने बंद नहीं किया था।
विज्ञापन

बता दें कि इन दोनों रास्तों पर आम लोगों की अच्छी खासी आवाजाही है। खासतौर पर कैंट में स्थित कई कॉन्वेंट स्कूलों में अपने बच्चों को पढ़ाने वाले तमाम लोग सुबह और दोपहर को उन्हें स्कूल छोड़ने और फिर लाने के लिए इन्हीं रास्तों से गुजरते हैं। अब इन रास्तों के बंद होने से इन लोगों की परेशानी बढ़ना लाजमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अचानक लागू हुआ आदेश, दिन भर लौटाए गए लोग
रविवार की सुबह सेना ने जब पीबी रोड और चर्च रोड से लोगों को वापस लौटाना शुरू किया तो आम लोगों को पता चला किए ये दोनों रास्ते बंद कर दिए गए हैं। यह सिलसिला इसके बाद दिन भर चलता रहा। दोपहर बरेली क्लब के सामने से शाहजहांपुर रोड पर जाने के लिए पहुंचे राहगीर चिन्मय अग्रवाल को दरवाजों पर मौजूद संतरी ने रोक लिया। आईडी दिखाने के बाद भी उन्हें वहां से गुजरने की अनुमति नहीं दी गई। चिन्मय के मुताबिक संतरी ने रास्तों से सिर्फ पूर्व सैनिक, जवान, सैन्य अधिकारियों के ही प्रवेश की जानकारी दी। वहीं, आम जनता के लिए रास्तों को बंद करने की बात कही है। ऐसा ही रवैया अन्य लोगों के साथ होने की संभावना जताई है। मामले पर सैन्य अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन बात नहीं हो सकी।


कैंट बोर्ड के सदस्य बोले- नहीं बंद हो सकता पीबी रोड
कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष शिखा नायर और सदस्य वेदप्रकाश तनेजा, मदन सिंह बिष्ट, राजकुमार एडवोकेट और अब्दुल हमीद का कहना है कि सेना यदि चाहे तो वह चर्च रोड को तो बंद कर सकती है क्योंकि उसे बंद करने की बोर्ड ने मंजूरी दी है लेकिन पीबी रोड को रात 11 से सुबह 5 बजे तक ही बंद रखने का निर्णय हुआ है। ऐसे में यदि दिन में आमजन को आवागमन से रोका जा रहा है तो यह बोर्ड के निर्णय की अवमानना है। कैंट एक्ट 258 के तहत बगैर बोर्ड की मंजूरी रास्तों पर आवागमन रोका नहीं जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed