{"_id":"5c72f499bdec22129c2db26b","slug":"21551037593-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईवीआरआई में दिखाया गया पीएम के वार्तालाप का प्रसारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईवीआरआई में दिखाया गया पीएम के वार्तालाप का प्रसारण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। आईवीआरआई के कृषि विज्ञान केंद्र ने पीएम नरेंद्र मोदी का किसानों से वार्तालाप का सीधा प्रसारण एवं जिला स्तरीय किसान मेले का आयोजन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने कृषि एवं पशु विज्ञान प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया।
समारोह में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार 2014 से ही किसानों की प्रगति के लिए कार्य कर रही है। किसानों को सम्मान देने के लिए रविवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरूआत की है। इसके तहत पांच एकड़ से कम भूमि वाले किसानों को प्रति वर्ष 6000 रुपये सीधे उनके बैंक खाते में भेजे जाएंगे। इतना ही नहीं, शीघ्र ही असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को 60 साल की आयु के बाद प्रतिमाह 3000 रुपये पेंशन मिलेेगी। इस मौके पर संस्थान निदेशक डॉ. राजकुमार सिंह, विधायक डॉ. डीसी वर्मा, सीडीओ व प्रभारी डीएम सत्येंद्र कुमार सहित कई अधिकारी व संस्थान का स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम का संचालन संस्थान निदेशक के वैज्ञानिक सचिव डॉ. एसवीएस मलिक ने किया।