फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   नए आरक्षण नियम में बदलेगा बीएड प्रवेश परीक्षा फॉर्म का स्वरूप

नए आरक्षण नियम में बदलेगा बीएड प्रवेश परीक्षा फॉर्म का स्वरूप

Sun, 20 Jan 2019 01:54 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 20 Jan 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
नए आरक्षण नियम में बदलेगा बीएड प्रवेश परीक्षा फॉर्म का स्वरूप
बरेली। नए आरक्षण नियम के चलते बीएड प्रवेश परीक्षा फॉर्म पिछले साल से अलग होगा। मेजबानी मिलने के बाद एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में आवेदन फॉर्म के प्रारूप पर मंथन शुरू हो गया है। इसमें दस फीसदी आरक्षण को लेकर अपनाए जाने वाले नियमों का खाका तैयार हो रहा है। हालांकि शासनादेश के बाद ही तय होगा कि आरक्षण के पात्र सवर्ण वर्ग के छात्रों को सर्टिफिकेट लगाना होगा या सिर्फ डिटेल भरनी होगी। इसको लेकर सोमवार को बैठक बुलाई गई है।
विज्ञापन

बीएड प्रवेश परीक्षा के स्टेट कोआर्डिनेटर प्रोफेसर बीआर कुकरेती ने बताया कि सरकार ने शिक्षा में भी सवर्ण वर्ग के छात्रों को दस फीसदी आरक्षण देने का प्रावधान किया है। इसका आदेश जल्द मिल सकता है इसलिए बीएड प्रवेश परीक्षा फॉर्म में भी उसे लागू किया जाएगा। इस पर मंथन चल रहा है कि उसमें ऐसे छात्रों का सर्टिफिकेट लगवाया जाए या फिर सिर्फ डिटेल भरवाई जाए। इस बार फार्म पिछले साल से अलग होगा, जिसमें पांच बिंदुओं पर जानकारी देनी होगी। सोमवार को बुलाई गई बैठक में शेड्यूल भी तय किया जाएगा।
विज्ञापन


अभ्यर्थियों की समस्या के लिए बनेगी ऑनलाइन हेल्प डेस्क
पिछले साल की तरह ही बीएड काउंसलिंग इस बार भी ऑनलाइन ही होगी। छात्रों की समस्या निस्तारण के लिए विश्वविद्यालय में ऑनलाइन हेल्प डेस्क बनेगी। आवेदन से लेकर काउंसलिंग और कॉलेज आवंटन तक, सारी समस्याओं का ऑनलाइन निस्तारण होगा। फरवरी में आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed