फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   केसर और डिप्लोमा इंजीनियर्स के बीच जवाबी विरोध प्रदर्शन

केसर और डिप्लोमा इंजीनियर्स के बीच जवाबी विरोध प्रदर्शन

Thu, 10 Jan 2019 01:46 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Thu, 10 Jan 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
केसर और डिप्लोमा इंजीनियर्स के बीच जवाबी विरोध प्रदर्शन
बरेली। सड़क निर्माण गुणवत्ता को लेकर नवाबगंज विधायक केसर सिंह गंगवार और पीडब्ल्यूडी इंजीनियर्स के बीच जवाबी विरोध प्रदर्शनों का सिलसिला जारी है। डिप्लोमा इंजीनियर्स ने विधायक की मनमानी के विरोध में रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर एसएसपी को ज्ञापन सौंपा। वहीं, उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने पीडब्ल्यूडी इंजीनियरों द्वारा लगाए गए आरोपों के विरोध और नवाबगंज विधायक केसर सिंह के समर्थन में डीएम के नाम एडीएम सिटी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

डिप्लोमा इंजीनियरों ने एसएसपी को सौंपे ज्ञापन में आरोप लगाया कि तीन जनवरी को बीजामऊ से मटकापुर मार्ग पर विभागीय कार्यों के निरीक्षण के समय अवर अभियंता राकेश कुमार के साथ विधायक केसर सिंह और उनके अंगरक्षक ने जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल कर अभद्रता की। विधायक समर्थकों ने लाठी डंडों से इंजीनियर की पिटाई भी की। उनका आरोप था कि विधायक के इशारे पर जेई को अराजकतत्वों ने अपहरण की नियत से इनोवा गाड़ी में डाल लिया। इसमें विधायक, उनके पीए, ड्राइवर, अंगरक्षक पर एफआईआर दर्ज कर निलंबन की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में डिप्लोमा इंजीनियर संघ अध्यक्ष आलोक चौहान, रामपाल सिंह, राकेश कुमार समेत तमाम इंजीनियर शामिल थे।
विज्ञापन

उधर, उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष शोभित सक्सेना ने एडीएम सिटी को सौंपे ज्ञापन में कहा कि केसर सिंह विधायक होने के नाते पीडब्ल्यूडी के कामों की गुणवत्ता देखने गए थे। अगर विधायक सही या गलत कामों का निरीक्षण नहीं करेंगे तो कौन करेगा। कहा कि सरकारी अफसर या कर्मचारियों ने अपनी कमियां छुपाने के लिए मनगढ़ंत आरोप लगाकर हड़ताल या आंदोलन करने का फैशन बना लिया है। व्यापार मंडल भ्रष्ट इंजीनियरों का विरोध करेगा। ज्ञापन देने वालों में अमरजीत सिंह, राजकुमार राजपूत, मनोज अरोड़ा, बंटू सिंह, प्रदीप शर्मा, आलोक अग्रवाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपाइयों ने तहसील में किया प्रदर्शन
नवाबगंज। पीडब्ल्यूडी जेई और विधायक के बीच चल रहा विवाद बुधवार को भी जारी रहा। भाजपाइयों ने तहसील पहुंचकर इंजीनियरों के विरोध में प्रदर्शन कर नारेबाजी की और मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। नगर अध्यक्ष केशव गुप्ता के नेतृत्व में तहसील पहुंचे कार्यकर्ता ने प्रदर्शन में कहा कि सड़क निर्माण में विधायक केसर सिंह ने घटिया सामग्री के प्रयोग का पर्दाफाश किया तो इंजीनियर अपनी कमियां छुपाने के लिए उन पर आरोप लगा रहे हैं। ऐसे इंजीनियरों पर तुरंत कार्रवाई हो। एसडीएम अमरेश कुमार को ज्ञापन सौंपने वालों में डॉ. पूजा गंगवार, रईस गुड्डू, रविंद्र गंगवार, कामेश पांडेय, इरशाद अहमद, आदेश श्रीवास्तव, मनोज दिवाकर आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed