फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   सख्ती हुई तो परीक्षा कराने से हाथ खड़े कर रहे कॉलेज

सख्ती हुई तो परीक्षा कराने से हाथ खड़े कर रहे कॉलेज

Tue, 04 Dec 2018 10:43 PM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
सख्ती हुई तो परीक्षा कराने से हाथ खड़े कर रहे कॉलेज
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की प्रोफेशनल कोर्स की परीक्षाएं बुधवार से शुरू हो रही हैं। कुछ कोर्स की परीक्षाएं आठ दिसंबर से शुरू होंगी। वहीं सख्ती होने और स्वकेंद्र व्यवस्था खत्म होने से कई कॉलेजों की दिलचस्पी परीक्षा कराने में नहीं बची। कॉलेज परीक्षा कराने से ही मना कर रहे हैं। मंगलवार को उझानी के एपीएन कॉलेज ने परीक्षा कराने से मना कर दिया। कहा कि विश्वविद्यालय स्टाफ दे और व्यवस्थाएं कराए तो परीक्षा कराएंगे। विश्वविद्यालय की फटकार के बाद कॉलेज परीक्षा कराने को तैयार हुआ। कुछ अन्य कॉलेजों ने भी परीक्षा कराने से हाथ खड़े कर दिए । विश्वविद्यालय प्रशासन ने उनको भी जमकर फटकार लगाई। कहा कि एक दिन में सेंटर नहीं बदला जा सकता। अगर परीक्षा नहीं कराई तो भविष्य में सेंटर नहीं बनाया जाएगा। उसके बाद कॉलेज मानें।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार सिंह का कहना है कि कुछ कॉलेजों ने परीक्षा कराने से मना कर रहे थे। बुधवार से परीक्षा शुरू हो रही हैं। इतनी जल्दी सेंटर नहीं बदल सकते। जैसा भी हो कॉलेज को पूरी व्यवस्था के साथ परीक्षा करानी होगी। परीक्षा में सहयोग न करने वाले कॉलेजों की अलग सूची बनाई जाएगी।
विज्ञापन


अपने बच्चे नहीं इसलिए कॉलेज परीक्षा को समझ रहे बोझ
स्वकेंद्र व्यवस्था खत्म होने से कॉलेज दूसरे कॉलेजों की परीक्षा कराना बोझ समझ रहे हैं। इसके अलावा परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे, वॉयस रिकॉर्डर लगाने हैं। उसका भी अच्छा खासा खर्चा बैठ जाएगा। कॉलेज इसलिए और केंद्र नहीं बनाना चाहते। हालांकि मंगलवार को एक केंद्र और बढ़ा दिया गया। अब प्रोफेशनल कोर्स की परीक्षाएं 39 केंद्रों पर होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैमरे लगे नहीं तो कैसे होगी मॉनिटरिंग
शासन से सख्त आदेश जारी होने के बाद भी कुछ कॉलेजों में सीसीटीवी कैमरे और वॉयस रिकॉर्डर नहीं लगे। इनके आईपी एड्रेस से विश्वविद्यालय का कंट्रोल रूम मॉनिटरिंग करता। जब कैमरे ही नहीं लगे तो मॉनिटरिंग कैसे होगी।


एलएलएम का पेपर इस बार बना है खास
विश्वविद्यालय कैंपस की परीक्षाएं पहली बार सीसीटीवी की निगरानी में होगी। कैंपस की परीक्षाओं की मॉनिटरिंग भी होगी। विभागाध्यक्ष डॉ. अमित सिंह ने बताया कि इस बार एलएलएम का पेपर खास तरीके से बनाया गया है। ऐसे प्रश्न दिए गए हैं जो गाइड में मिलना मुश्किल होगा। जिसने पूरे साल किताबों से पढ़ा होगा वही सही जवाब दे सकेगा। एक्सपर्ट की माने तो सभी मौलिक प्रश्न बनाए गए हैं। एलएलएम के बाद एलएलबी के प्रश्नों में इसे लागू किया करने की तैयारी है। छात्रों को अच्छी नॉलेज हो सके इसलिए यह कदम उठाया हैैै।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed