फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   विश्वविद्यालय मनाएगा सर्जिकल स्ट्राइक दिवस

विश्वविद्यालय मनाएगा सर्जिकल स्ट्राइक दिवस

Sat, 22 Sep 2018 12:10 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Sat, 22 Sep 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
विश्वविद्यालय मनाएगा सर्जिकल स्ट्राइक दिवस
 सर्जिकल स्ट्राइक पर विपक्षी दल भले ही आज तक सवाल उठाते रहे हों लेकिन केंद्र सरकार ने अब इसे कैश करने की मुहिम शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने देश भर के विश्वविद्यालयों को 29 सितंबर को सर्जिकल स्ट्राइक दिवस मनाने के निर्देश दिए हैं। रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर अनिल शुक्ला ने इसके लिए बरेली कॉलेज को अधिकृत किया है। इस दिन बरेली कॉलेज में विशेष परेड का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

सर्जिकल स्ट्राइक का जश्न मनाने के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने देश भर के विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को पत्र भेजा है। इसमें उनसे 29 सितंबर को विशेष कार्यक्रम आयोजित करने के लिए कहा गया है। इसके तहत पूर्व सैनिकों के साथ संवाद सत्र, विशेष परेड और प्रदर्शनी लगाने को कहा गया है। इसके साथ ही सुरक्षा बलों को अपना समर्थन देने के लिए उन्हें ग्रीटिंग कार्ड देने को भी कहा गया है। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अनिल शुक्ला ने बताया कि यूजीसी का सर्जिकल स्ट्राइक दिवस मनाने के संबंध में पत्र मिल गया है। एनसीसी अधिकारी वंदना शर्मा को इसका कोआर्डिनेटर बनाया गया है। वंदना शर्मा के मुताबिक, 29 सितंबर को सुबह नौ बजे एनसीसी की विशेष परेड होगी। एनसीसी कैडेट को सेना के साहसिक कार्यों और गौरव के बारे में बताया जाएगा। उन्हें फौज में जाने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। एनीसी के अधिकारियों के साथ कैडेट्स का विशेष संवाद भी होगा। इसमें फौज के अफसर कैडेट्स के सवालों के जवाब देंगे। उन्हें सर्जिकल स्ट्राइक की सफलता की गाथा भी सुनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed