{"_id":"5b7b0ade42c792466f4a0e62","slug":"21534790366-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरिया डाकघर में लाखों का गबन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरिया डाकघर में लाखों का गबन
Updated Tue, 21 Aug 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डाक विभाग में लगातार गबन और घोटाले हो रहे हैं, पीएमजी कार्यालय इन पर अंकुश लगाने में नाकाम हो रहा है। पिछले दिनों बरेली मुख्य डाकघर में 2.72 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ। वहीं रामनगर ब्रांच इंचार्ज ने सरकारी कैश से अपने बच्चे का बर्थडे मना लिया था। बदायूं जिला में भी लाखों रुपये के घोटाले की जांच पहले से ही लंबित है। अब अमरिया उप डाकघर में 50 लाख रुपये से ज्यादा का गबन का मामला सामने आया है। हालांकि विभागीय अफसर लीपापोती कर इसे 6.30 लाख रुपये का गबन ठहराने में जुटे हैं। लोगों ने इसकी शिकायत केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी से की तो उन्होंने नाराजगी जताते हुए अफसरों को प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
मामले में डाक विभाग ने सात अगस्त को अमरिया डाकघर में लाखों रुपये के गबन की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद से सब पोस्टमास्टर सोहनलाल फरार है। सोमवार को बरेली प्रवर डाक अधीक्षक नईमुद्दीन ने पीलीभीत के सहायक अधीक्षक एके जैन को अमरिया ब्रांच में अभिलेख चेक करने भेजा। साथ ही पूरी रिपोर्ट तलब की है। हालांकि पोस्ट मास्टर जनरल कार्यालय चुप्पी साधे बैठा है।