{"_id":"5b75d10542c7921a411d7dbc","slug":"21534447877-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"2.20 लाख लोगों को मिलेगा अस्पतालों में मुफ्त इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2.20 लाख लोगों को मिलेगा अस्पतालों में मुफ्त इलाज
Updated Fri, 17 Aug 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना ‘आयुष्मान’ का लाभ गरीबों को देने के लिए सीएमओ कार्यालय से ऑनलाइन पोर्टल पर जनपद के 2.20 लाख लोगों की जानकारी अपलोड की गई है। जिला अस्पताल और महिला जिला अस्पताल में दो आयुष्मान मित्र की नियुक्ति भी की जा चुकी है। योजना का लाभ देने के लिए पंद्रह निजी अस्पताल भी सीएमओ कार्यालय से जुड़ चुके हैं। इनकी संख्या आने वाले समय में बढ़ जाएगी। सीएमओ विनीत शुक्ला की मानें तो डीएम की देखरेख में निजी अस्पतालों में 25 सितंबर से पहले आयुष्मान मित्र तैनात हो जाएंगे।
गरीब परिवारों को हर साल पांच लाख रुपये तक का बीमा मुहैया कराया जाना है। तयशुदा मानकों पर गरीब परिवारों की लिस्ट प्रशासन और स्वास्थ्य महकमा में तैयार की गई है। जिला अस्पताल में फार्मासिस्ट वीसी यादव और महिला जिला अस्पताल में डॉ. मित्रा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सीएमओ विनीत शुक्ला ने बताया कि सोशियो इकोनॉमिक एंड कास्ट सेंसेक्स 2011 का डाटा लेकर ऑनलाइन सूची बनाई गई है। उन्होंने बताया कि गरीबों के लिए यह बड़ी योजना साबित होने वाली है।