{"_id":"5b367ce44f1c1b36208b5c9f","slug":"21530297572-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव कुपोषण मुक्त होने के बाद जारी होगा अधिकारियों का वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव कुपोषण मुक्त होने के बाद जारी होगा अधिकारियों का वेतन
Updated Sat, 30 Jun 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो==
वेतन लेना है तो पहले
कुपोषण मुक्त करो गांव
- 40 गांव की आंगनबाड़ी वर्कर और संबंधित सीडीपीओ का वेतन रोकने के आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। कुपोषण मुक्त गांव बनाने के अभियान में पीछे रह गए 40 गांवों की आंगनबाड़ी वर्कर और संबंधित सीडीपीओ का वेतन रोकने का आदेश सीडीओ सत्येंद्र कुमार ने दिया है। कहा है कि जब तक गांव पूरी तौर से कुपोषण मुक्त नहीं होगा तब तक वेतन भी नहीं मिलेगा।
शुक्रवार को विकास भवन सभागार में आयोजित जिला स्तरीय पोषण समिति की बैठक में पोषण मिशन की समीक्षा के दौरान यह निर्देश जारी हुए हैं। बताया कि जिले के 100 गांव को कुपोषण मुक्त किया जाने का लक्ष्य था, जिसमें से 40 गांवों को कुपोषण मुक्त किया जाना शेष है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि माह की 5, 15, व 25 तारीख को पुष्टाहार वितरण हो रहा है, जिस पर सीडीओ ने मौजूद अधिकारियों को पुष्टाहार वितरण दिवसों पर व्यापक, सघन निरीक्षण के आदेश और खामियां मिलने पर तत्काल बर्खास्तगी की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। यहां सीएमओ डॉ. विनीत शुक्ला, एडीएम सिटी ओपी वर्मा, डीडीओ, पीडी डीआरडीए व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।