फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   धूप और उमस बढ़ी, फिर आंधी-बारिश के आसार

धूप और उमस बढ़ी, फिर आंधी-बारिश के आसार

Sat, 09 Jun 2018 01:52 AM IST
Updated Sat, 09 Jun 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
धूप और उमस बढ़ी, फिर आंधी-बारिश के आसार
फोटो- मौसम
विज्ञापन

धूप और उमस बढ़ी, आंधी-बारिश के आसार
- न्यूनतम पारा 27.2 और अधिकतम 35.2 डिग्री रहा
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। छह जून को आई आंधी-बारिश के बाद गर्मी और उमस एक बार फिर बढ़ गई है। दिन में तेज धूप निकलने और रात में न्यूनतम तापमान बढ़ने से लोग परेशान हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने प्री-मानसून में लोकल सिस्टम से बादल बनने और आने वाले सप्ताह में आंधी के साथ बारिश होने की भविष्यवाणी की है।

शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 35.2 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह से ही धूप के साथ हवा चलने से ज्यादा गर्मी महसूस नहीं हुई, लेकिन दोपहर तक हवा में नमी बढ़ने से उमस ने लोगों का हाल-बेहाल कर दिया। धूप में पैदल या दोपहिया वाहनों से चलने वाले यात्री पसीना पोंछते दिखे। सूर्य कई बार बादलों की ओट में छिपा। शाम को भी उमस रही। पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचएस कुशवाहा ने बताया कि रुहेलखंड और उत्तराखंड के इलाकों में लोकल सिस्टम आधारित बादल बन रहे हैं। वायुमंडल में नमी बढ़ने से उमस बढ़ रही है। सुबह धूप निकलने के साथ हवा चलती है। बाद में उमस भरी गर्मी पड़ती है। इसके चलते 14 जून तक कभी भी तेज हवा के साथ आसमान में काले बादल छाए रहने और आंधी या बारिश होने की संभावना लगातार बनी हुई है। फिलहाल, इस अवधि में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम 38 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। गर्मी और उमस भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed