{"_id":"5ac1b2bf4f1c1bf5618b4fff","slug":"21522643647-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लांस नायक अनिल को मिले शहीद का दर्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लांस नायक अनिल को मिले शहीद का दर्जा
Updated Mon, 02 Apr 2018 10:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली।
एक्स सर्विसमैन वेलफेयर कोऑर्डिनेशन कमेटी के तत्वावधान में आयोजित शोकसभा में डीएम वीरेंद्र कुमार ने लांस नायक अनिल कुमार के परिजनों को 25 हजार रुपये की आर्थिक मदद देने की बात कही। साथ ही शासन से अन्य मदद दिलाने का भरोसा दिलाया। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने लांस नायक को शहीद का दर्जा देने की मांग उठाई
पूर्व सैनिकों की ओर से छोटी विहार स्थित अंबेडकर पार्क में आयोजित कार्यक्रम में शोकसभा के बाद मांग की गई कि लांस नायक अनिल कुमार को शहीद का दर्जा दिया जाए। राज्य सरकार उनके परिवार को पांच करोड़ रुपये की आर्थिक मदद दे। डीएम ने सैनिकों के साहस की प्रशंसा करते हुए कहा कि जिला प्रशासन हमेशा सेना के साथ है। पूर्व सैनिकों द्वारा सदर बाजार के लोगों के मदद को आगे न आने की बात कहने पर डीएम ने कहा कि लोगों को सैनिक या किसी भी अन्य घायल की मदद को फौरन आगे आना चाहिए। पूर्व सैनिक कमेटी की ओर से भी लांस नायक के परिवार को पांच हजार रुपये की आर्थिक मदद देने की बात कही गई। इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी मेजर राजेंद्र सिंह, कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जसवंत सिंह भाकुनी, जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह अहलावत, संरक्षक विजयवीर सिंह, कुलदीप सिंह, प्रथमेश गुप्ता, राकेश विद्यार्थी आदि मौजूद रहे।