{"_id":"5957cdfc4f1c1bdc398b48e2","slug":"21498926588-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजम खां अराजक, देश उनको माफ नहीं करेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजम खां अराजक, देश उनको माफ नहीं करेगा
Updated Sun, 02 Jul 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली।
पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां के सैनिकों के रेप वाले बयान पर राज्य के सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि सरकार में कैबिनेट मंत्री जैसे पदों पर रहने के बाद भी वह अराजक तत्वों की श्रेणी में आते हैं। चर्चा में बने रहने के लिए वह उल्टे सीधे बयान देते हैं। तोड़ने वाले बयानों के लिए देश उनको कभी माफ नहीं करेगा।
सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सिंचाई मंत्री ने कहा कि देश आंतरिक और बाह्य दोनों की सुरक्षा के लिए सैनिक अपनी जान की बाजी लगा देते हैं। तब हम सब चैन की नींद सो पाते हैं। ऐसे देश भक्त सैनिकों पर रेप संबंधी घटिया आरोप लगाकर आजम खां न केवल आपसी वैमनस्य पैदा करने में लगे हैं बल्कि सैनिकों का मनोबल भी कमजोर करना चाहते हैं। मगर, देश की जनता उनके घटिया मंसूबों को पूरा नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि आजम खां ऐसे नेता के तौर पर जाने जाएंगे जो चर्चा में बने रहने के लिए केवल उल्टे सीधे बयान देना जानता है जबकि केंद्र में प्रधानमंत्री मोदी और यूपी में मुख्यमंत्री योगी की सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास’ संकल्प के साथ देश प्रदेश को विकास के रास्ते पर ले जाने के लिए रात दिन काम कर रही है।