फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   21 isolation coaches ready in Izatnagar railway workshop

इज्जतनगर रेलवे वर्कशाप में 21 आइसोलेशन कोच तैयार

Tue, 07 Apr 2020 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2020 12:31 AM IST
विज्ञापन
21 isolation coaches ready in Izatnagar railway workshop
पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा तैयार किए गए आइसोलेशन कोच। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

बाजार में उपलब्धता बढ़ने पर सैनिटाइजर बनाने का काम बंद

विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर रेलवे वर्कशाप में 21 यात्री कोचों को आइसोलेशन वार्ड में बदल दिया गया है। बीस कोच और बदले जाने हैं। तैयार कोचों को एनई रेलवे मुख्यालय के निर्देश पर ही स्टेशनों और अन्य जगहों पर खड़ा किया जाएगा। बाजार में सैनिटाइजर की उपलब्धता होने पर वर्कशाप में सैनिटाइजर बनाने पर रोक लगा दी गई है।
इज्जतनगर रेलवे वर्कशाप में 21 आइसोलेशन कोच बनकर तैयार हो गए हैं। वर्कशाप के अतिरिक्त काठगोदाम, लालकुआं और कासगंज स्थित कोचिंग डिपो में भी आइसोलेशन कोच तैयार हो रहे हैं। अभी और 20 यात्री कोच आइसोलेशन कोच में बदलने बाकी हैं।
विज्ञापन

यहां बता दें कि रेलवे बोर्ड ने इज्जतनगर रेलवे वर्कशाप को 41 यात्री कोचों को आइसोलेशन कोच में बदलने का जिम्मा दिया है। आइसोलेशन कोच तैयार होने के बाद पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय गोरखपुर के निर्देश पर स्टेशनों और अन्य जगहों पर उन स्थानों पर खड़े किए जाएंगे जहां बिजली और पानी आपूर्ति की समुचित व्यवस्था होगी। एक आइसोलेशन कोच में आठ केबन कोरोना संक्रमित वार्ड हैं, जिसमें ऑक्सीजन सुविधा, दवाएं समेत अन्य उपकरण लगाए गए हैं। डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ के लिए भी अलग केबन बनाया गया है। मेडिकल स्टाफ स्थानीय डॉक्टरों के संपर्क में रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक 800 लीटर बनाया जा चुका है सैनिटाइजर

बरेली। बाजार में सैनिटाइजर की भरपूर उपलब्धता होने पर रेलवे वर्कशाप में सैनिटाइजर बनना बंद हो गया है। एक अप्रैल से आठ सौ लीटर सैनिटाइजर बन चुका था। इसके अलावा 12 सौ मास्क भी बनाकर वर्कशाप स्टाफ को दिए जा चुके हैं।

21 यात्री कोचों को आइसालेशन कोच में बदल दिया गया है। रेलवे वर्कशाप में सैनिटाइजर भी बनना बंद करा दिया गया है। बीस यात्री कोचों को आइसोलेशन कोच में बदलना अभी बाकी है।
- राजेंद्र सिंह, पीआरओ, इज्जतनगर रेल मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed