{"_id":"668b2d7b493fd9df7009d17d","slug":"20741-candidates-appeared-in-ctet-paper-was-of-moderate-level-bareilly-news-c-4-bly1015-434966-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सीटेट में शामिल हुए 20,741 अभ्यर्थी, मध्यम स्तर का रहा पेपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सीटेट में शामिल हुए 20,741 अभ्यर्थी, मध्यम स्तर का रहा पेपर
Mon, 08 Jul 2024 05:36 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 08 Jul 2024 05:36 AM IST
विज्ञापन
बरेली। सीबीएसई की ओर से रविवार को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) कराई गई। 37 केंंद्रों पर दो पालियों में हुई परीक्षा में 20,741 अभ्यर्थी शामिल हुए। अभ्यर्थियों के मुताबिक पेपर मध्यम स्तर का रहा। सवालों को हल करने के लिए पर्याप्त समय मिला।
परीक्षा देकर केंद्र से बाहर निकले शुभम, शालिनी, राकेश ने बताया कि 150 प्रश्नों को हल करने के लिए ढाई घंटे का पर्याप्त समय समय दिया गया। इसमें बाल विकास व शिक्षाशास्त्र, गणित व विज्ञान, सामाजिक अध्ययन व भाषा के सवाल आए थे। कुछ अभ्यर्थियों को गणित व भाषा के सवालों को हल करने में दिक्कत हुई। कुल मिलाकर प्रश्नपत्र मध्यम स्तर का रहा। सीबीएसई के सिटी समन्वयक वीके मिश्रा के अनुसार पहली पाली की परीक्षा सुबह साढ़े नौ से दोपहर 12 बजे तक हुई। इसमें पंजीकृत 18,109 में से 14,418 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। वहीं, दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो से शाम साढ़े चार बजे तक हुई। इसमें पंजीकृत 7,949 में से 6,323 अभ्यर्थी हाजिर हुए। कुल 5,317 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। परीक्षा की वीडियो रिकॉर्डिंग कराई गई। इसे 15 दिनों तक सुरक्षित रखा जाएगा।
पेपर मध्यम स्तर का रहा। इसे हल करने के लिए पर्याप्त समय मिला। बेहतर परिणाम की उम्मीद है। - अमन गंगवार, पीलीभीत
पहले से तैयारी की थी। गणित के प्रश्नों को हल करने में अधिक समय लगा। कुछ सवालों ने उलझाया। - मो. अकरम खान, रामपुर
शैक्षणिक व अन्य विषयों के सवालों को हल करने के लिए पर्याप्त समय मिला। निर्धारित समय में पेपर हल किया है। - गुलबर्ग, बरेली