{"_id":"5cd09837bdec2207903d4c13","slug":"201557174327-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलन क्लब प्रकरण- शासन के बजाय डीएम ही तय करेंगे ही लीज बढ़ेगी या नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलन क्लब प्रकरण- शासन के बजाय डीएम ही तय करेंगे ही लीज बढ़ेगी या नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। एलन क्लब जमीन की लीज का प्रकरण शासन ने डीएम के पाले में डाल दिया है। एलन क्लब ने लीज बढ़ाने के लिए शासन को पत्र भेजा था। हालांकि नगर निगम ने नजूल की जमीन पर बने एलन क्लब की लीज निरस्त करने के लिए डीएम को लिखा पढ़ी की थी। इस बावत शासन से गाइड लाइंस आनी अभी बाकी है।
सिविल लाइंस में करीब तीन एकड़ जमीन पर बने एलन क्लब के पदाधिकारियों ने शासन को लीज की समय सीमा बढ़ाने का आग्रह करते हुए लेटर भेजा था। हालांकि इस मामले को लेकर नगर निगम के अधिकारियों ने नजूल की भूमि पर बने एलन क्लब का पट्टा निरस्त करने की मांग करते हुए डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह को चिट्ठी लिखी थी। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि एलन क्लब की लीज 1998 में ही खत्म हो चुकी है। इसके बाद इसका नवीनीकरण भी नहीं कराया गया है। बावजूद इसके क्लब की जमीन पर न केवल स्वीमिंग पूल बनाया गया, बल्कि शादी-बरात के आयोजन के लिए भी क्लब के ग्राउंड का इस्तेमाल किया जा रहा है। नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. की इस चिट्ठी के बाद डीएम ने एडीएम वित्त मनोज कुमार पांडेय से एलन क्लब की जमीन के दस्तावेजों की जांच कराने के बाद शासन को रिपोर्ट भेज दी थी। इधर, शासन की तरफ से एलन क्लब की तरफ से भेजे गए लेटर के जवाब में शासन ने यह निर्देश डीएम को भेजे हैं कि वे अपने स्तर से ही इसकी जांच फैसला ले लें।
एलन क्लब के लीज की समय सीमा बढ़ाने संबंधित भेजे गए पत्र के संबंध में शासन ने कहा है कि डीएम इस स्तर पर निर्णय ले सकते हैं। हालांकि नगर निगम के भेजे गए पत्र का शासन से जवाब आना बाकी है। -वीरेंद्र कुमार सिंह, जिलाधिकारी