{"_id":"5ccca426bdec2207843bece5","slug":"201556915238-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ने अंडरपास में फिर लगाए बैरियर, रास्ता बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ने अंडरपास में फिर लगाए बैरियर, रास्ता बंद
विज्ञापन
बरेली। आईवीआरआई अंडरपास में लगे बैरियर चोरी होने की मामले की जांच करने पहुंची सिटी स्टेशन की आरपीएफ ने लोगों से पूछताछ की। फिलहाल आसपास के लोगों से कोई सुराग नहीं लगा सका है। दूसरी ओर लोहा चोरी होने से इज्जतनगर में हड़कंप मचा हुआ है। इंजीनियरिंग अनुभाग ने फिर से बैरियर लगाकर रास्ता बंद कर दिया है जिससे एक बार फिर से वाहनों का आवागमन बंद हो गया है।
शुक्रवार को सिटी स्टेशन आरपीएफ इंस्पेक्टर दुर्गेश कुमार ने सब इंस्पेक्टर संदीप भारती को भेजा। उन्होंने आसपास के दुकानदारों, आटो चालकों आदि से पूछताछ की लेकिन चोरी का सुराग नहीं लग सका। दूसरी ओर पटरियां चोरी होने के बाद रेलवे के इंजीनियरिंग अनुभाग ने फिर से अंडरपास के नीचे पटरियां लगाकर रास्ता बंद कर दिया है। आवागमन बंद होने से लोगों को फिर से एयरफोर्स और मिनी बाईपास की कालोनियों कुदेसिया रेलवे क्रासिंग से गुजरना शुरू कर दिया है। गौरतलब है कि बुधवार रात लोगों ने आईवीआरआई के एक अंडरपास पर लगे बैरियर की छह पटरियों में से चार पटरियां हटा दीं। जिससे लोगों ने गुजरना शुरू कर दिया। सुबह को पटरियां नहीं मिली तो आरपीएफ को चोरी की आशंका हुई। पटरियां चोरी होने से इज्जतनगर मंडल में हड़कंप मच गया। मौके पर जाकर देखा तो चार पटरियां गायब थी। हालांकि रेलवे के किसी अधिकारी ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई।