{"_id":"5c8ea7b5bdec2214323f32ef","slug":"201552852917-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाघ एक्सप्रेस के एसी कोच में भरा धुआं, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाघ एक्सप्रेस के एसी कोच में भरा धुआं, मचा हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बरेली होकर काठगोदाम जाने वाली बाघ एक्सप्रेस में शनिवार देर रात एसी कोच का एक्सल गरम होने से चिंगारी उठने लगी। चिंगारी से फैला धुआं जब कोच के अंदर पहुंचा तो बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया। घटना बालामऊ और हरदोई के बीच बघौली स्टेशन के पास हुई। वहां से करीब ढाई घंटे बाद यात्रियों को दूसरे डिब्बे में बैठाकर बरेली लाया गया। फिर बरेली जंक्शन पर दूसरा कोच लगाकर ट्रेन को आगे रवाना किया गया।
लखनऊ से आ रही बाघ एक्सप्रेस के पास रात करीब दो बजे बघौली स्टेशन से पहले अचानक बी-1 कोच में धुआं भरने लगा। इससे यात्रियों को सांस लेने में दिक्कत हुई। कोच में बैठे यात्रियों में चीखपुकार मच गई। मुसाफिर इधर-उधर भागने लगे। इसके बाद गार्ड की सूचना पर ट्रेन को बघौली स्टेशन पर रोका गया। मेकेनिकल टीम ने जांच की तो पता लगा कि एक्सल गरम होने से चिंगारी निकलने के कारण तेजी से धुआं उठ रहा था। जल्द ही चिंगारियों पर काबू पा लिया गया। कोच में बैठे यात्रियों ने हंगामा भी किया।
अधिकारियों ने कोच को वहीं ट्रेन से अलग कर दिया। बघौली स्टेशन से ही यात्री बरेली तक दूसरे कोचों में सवार होकर लाए गए। सुबह करीब आठ बजे ट्रेन बरेली पहुंची। इससे पहले स्टाफ को सूचना दी जा चुकी थी। यहां दूसरा एसी कोच ट्रेन में लगाया गया। इसके बाद ट्रेन काठगोदाम रवाना हुई। मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक हावड़ा में एसी कोच की रिपेयरिंग ठीक से न होने की वजह से यात्रियों को समस्या हुई।