फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   उज्ज्वला कनेक्शन मिला : एक और मां का दिल ‘जला’

उज्ज्वला कनेक्शन मिला : एक और मां का दिल ‘जला’

Tue, 12 Mar 2019 01:56 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 12 Mar 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
उज्ज्वला कनेक्शन मिला : एक और मां का दिल ‘जला’
रामनगर/बरेली। प्रधानमंत्री की उज्ज्वला योजना के अजब साइड एफेक्ट सामने आ रहे हैं। गरीब परिवार के किसी एक सदस्य को इस योजना के तहत दिए जाने वाले गैस कनेक्शन आपस में खींचतान और मनमुटाव की वजह बन रहे हैं। ताजा मामला आंवला के गांव पट्टी कुर्की में रहने वाली एक बुजुर्ग महिला का है, जिसे इस योजना में मिले गैस कनेक्शन ने उसे राहत देने के बजाय उसकी जान सांसत में डाल दी है। महिला के दोनों बेटों के बीच गैस कनेक्शन को लेकर लाठी चल गई। मामला पुलिस तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन लेने वाली पट्टी कुर्की की साठ वर्षीय हसीना बेगम के लिए सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि वह इरफान नाम के जिस बेटे के साथ रहती हैं, उसकी माली हालत दूसरे बेटे अहसान की तुलना में अपेक्षाकृत ठीक है। इसी वजह से उन्होंने गैस कनेक्शन अहसान को दे दिया, लेकिन इरफान को यह मंजूर नहीं है। हसीना बेगम के लिए मुश्किल यह है कि वह अगर इरफान के दबाव को नजरंदाज करती हैं तो उसके घर में मिला आश्रय गंवा देने का खतरा है और उसकी बात मानने से गरीब बेटे के लिए उमड़ रही उनकी ममता आहत हो रही है। इरफान स्कूलों में बच्चों के लिए खाना बनाता है जबकि अहसान मजदूरी करके अपना परिवार पाल रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि उज्ज्वला के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन अंत्योदय सूची में लोगों को दिया जाता है। इस सूची में गरीब परिवारों का एक ही सदस्य शामिल होता है। इसी कारण यह गैस कनेक्शन हसीना बेगम को मिला था। हसीना अपने बेटे इरफान के साथ रहती हैं। उसके नाम पहले से गैस कनेक्शन है। इसीलिए उन्होंने मुफ्त मिला गैस कनेक्शन बड़े बेटे अहसान को दे दिया था। इरफान ने मां पर गैस सिलेंडर और चूल्हा बड़े भाई से वापस लाने का दबाव बनाया तो मजबूरन उन्हें अहसान से गैस कनेक्शन वापस मांगना पड़ा, लेकिन अहसान ने पूरा सिलिंडर इस्तेमाल होने तक उसे वापस करने से इंकार कर दिया। इस पर अहसान और इरफान में मारपीट हो गई। लाठी डंडे चलने से दोनों ही गंभीर रूप से घायल हो गए। हसीना बेगम को जो दो वक्त की रोटी मिल रही थी, वह भी मुफ्त गैस कनेक्शन की वजह से बंद हो गई। पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। हसीना बेगम इसके बाद बुरी तरह छटपटा रही हैं, लेकिन यह नहीं समझ पा रही हैं कि आखिर करें क्या।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed