{"_id":"5c856a50bdec2213fb2cb786","slug":"201552247376-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता शुरू, नेताओं की खींचतान ‘बंद’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार संहिता शुरू, नेताओं की खींचतान ‘बंद’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। भाजपा नेता कुछ दिन पहले एक दूसरे पर छींटाकशी करते और तल्ख मिजाज थे, लेकिन आचार संहिता लागू होने से कुछ घंटों पहले वे अचानक एक दूसरे की तारीफ करते हुए सम्मान देने लगे। मौका था, सिविल एन्क्लेव भवन का उद्घाटन कार्यक्रम। इस मौके पर मेयर समेत सभी जनप्रतिनिधि केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार के प्रति आदर भाव दिखाते नजर आए।
सिविल एन्क्लेव भवन उद्घाटन कार्यक्रम में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु, नागरिक उड्डयन व स्टांप मंत्री उत्तर प्रदेश नंद गोपाल नंदी ने केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार को लोकप्रिय नेता बताया। इसके बाद सभी वक्ता केंद्रीय मंत्री गंगवार के सम्मान में कुछ न कुछ कसीदे पढ़ते नजर आए। मेयर उमेश गौतम ने कहा कि संतोष गंगवार ने ऐतिहासिक कार्य किया है। बरेली में कारोबारी और विशेषज्ञ सड़क मार्ग से नहीं आना चाहते थे, क्योंकि दिल्ली और लखनऊ से आने में पांच-छह घंटे लग जाते थे। यहां से हवाई सेवाएं शुरू होने से कारोबारी और शैक्षिक माहौल में तेजी से बदलाव होगा। मेयर ने इसका श्रेय संतोष गंगवार को देते हुए ‘आदरणीय’ जैसे शब्द इस्तेमाल किए। विधायक केसर सिंह, बहोरनलाल मौर्य, डीसी वर्मा आदि भी पीछे नहीं रहे। सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने भी संतोष जी कहकर उन्हें इस उपलब्धि का श्रेय दिया। संयुक्त महाप्रबंधक राजीव कुलश्रेष्ठ ने आभार जताया।
नंदी को नमन
मोबाइल फोन पर कार्यक्रम से जुडे़ केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु ने मंच पर मौजूद नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल नंदी से कहा कि नंदी को नमन, उन्होंने कहा कि भगवान जी तक पहुंचने के लिए नंदी माध्यम जरूरी है, इस पर मौजूद लोग हंस पड़े।
विज्ञापन
यह नहीं दिखे
वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल, सांसद धर्मेद्र कश्यप, विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल, डॉ. अरुण, श्यामबिहारी लाल के अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर एवं महानगर अध्यक्ष केएम अरोरा आदि नदारद रहे।
मौजूद रहे
अतुल कपूर, डा. दिनेश जौहरी, पंकज अग्रवाल, प्रदीप पुष्कर, सतीश रोहतगी, रमेश जैन, विशाल मेहरोत्रा, भुजेंद्र गंगवार, रवि रस्तोगी, तरुण अग्रवाल, राजीव सिंह, राकेश बूबना, दुर्गेश खटवानी, जितेंद्र रस्तोगी समेत तमाम नेता, व्यापारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।