{"_id":"5c5997e3bdec22738c0f17ff","slug":"201549375459-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन बहाली के लिए गूंजीं सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन बहाली के लिए गूंजीं सड़कें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच ने मंगलवार को मोटरसाइकिल रैली निकालकर बुधवार से होने होने वाली महा हड़ताल के लिए साथियों को जागरूक किया।
मंगलवार को जीआईसी खेल मैदान दोपहर लगभग तीन बजे से इंकलाब जिंदाबाद और शिक्षक-कर्मचारी एकता जिंदाबाद के नारों से गूंजने लगा। देखते ही देखते सैकड़ों शिक्षक, कर्मचारी और अधिकारी मैदान में जुट गए। इसके बाद सभी ने मोटरसाइकिल रैली निकाल कर टाउन हाल में शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। बाद में नारेबाजी करते हुए कर्मचारी और शिक्षक बीएसए कार्यालय, डीआईओएस कार्यालय, ओवर ब्रिज, पुवायां मार्ग स्थित सिंचाई विभाग, पीडब्ल्यूडी होते हुए विकास भवन पहुंचे। विकास भवन परिसर में रैली सभा के रूप में परिवर्तित हो गई।
इस मौके पर संयोजक अनिल दीक्षित ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए बुधवार से आर-पार की लड़ाई शुरू हो जाएगी। मंच के चेयरमैन देवेश बाजपेई ने कहा कि अगर शिक्षकों, कर्मचारियों को पेंशन नहीं तो यह आंदोलन चलता रहेगा। बुढ़ापे के सहारे के लिए हर स्तर पर लड़ाई लड़ी जाएगी।
विज्ञापन
महासचिव अमित सिंह ने कहा कि छह फरवरी को सुबह 10 बजे ददरौल, भावलखेड़ा, सिंधौली, कांट और निगोही विकास खंड के शिक्षक और कर्मचारी विकास भवन में हड़ताल पर बैठेंगे। जबकि अन्य विकास खंडों के शिक्षक-कर्मचारी अपने-अपने ब्लॉक मुख्यालय पर धरना देंगे। सभा में कोषाध्यक्ष रवींद्र प्रजापति, मुनीश मिश्रा, सीमांत मिश्रा, ओमकार नाथ शुक्ल, दिलीप कपूर, अरुण भदौरिया, सरताज अली, जितेंद्र यादव, देवी चरन, उमेश चंद्र, आदि ने भी विचार रखे। इससे पूर्व निकाली गई मोटरसाइकिल रैली नवेंदु मिश्रा, विजय प्रताप सिंह, राजकुमार, संजय भारती, राजवीर, अरविंद, राजेश आदि शामिल रहे।