फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   एलएलबी समेत पांच प्रोफेशनल कोर्स के रिजल्ट घोषित

एलएलबी समेत पांच प्रोफेशनल कोर्स के रिजल्ट घोषित

Fri, 25 Jan 2019 02:30 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 25 Jan 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
एलएलबी समेत पांच प्रोफेशनल कोर्स के रिजल्ट घोषित
बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने एलएलबी, बीए, एलएलबी, एमएसडब्ल्यू, बीबीए, बीसीए के ओड सेमेस्टर के रिजल्ट गुरुवार शाम को जारी कर दिए, जिन कॉलेजों ने प्रैक्टिकल के अंक नहीं भेेजे थे उनके रिजल्ट रोक दिए गए हैं। प्रैक्टिकल के अंक आने के बाद ही इनके रिजल्ट जारी किए जाएंगे। वहीं बरेली कॉलेज के एलएलबी के छात्रों को झटका लगा है। विश्वविद्यालय के सूत्रों की मानें तो कई छात्रनेता एलएलबी में फेल हुए हैं। इसमें कई वो छात्र हैं जिन्होंने महाराजा अग्रसेन कॉलेज में विश्वविद्यालय के सचल दल के साथ बदतमीजी की थी।
विज्ञापन

एलएलबी प्रथम, तृतीय और पांचवें, बीए, एलएलबी प्रथम, तृतीय, पांचवें, सातवें नौवें, एमएसडब्ल्यू प्रथम और तृतीय, बीबीए और बीसीए प्रथम, तृतीय, पांचवें सेमेस्टर के रिजल्ट गुरुवार को घोषित हो गए हैं। एलएलबी में केजीके कॉलेज मुरादाबाद का रिजल्ट रोका गया है। वहां से प्रैक्टिकल के अंक नहीं आ पाए थे। बीबीए और बीसीए में आठ कॉलेजों के रिजल्ट रोके गए हैं। कॉलेजों को 31 जनवरी तक प्रैक्टिकल के अंक भेजने को कहा गया है। इसके बाद ही उनके रिजल्ट जारी होंगे। छात्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर दिए गए लिंक से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। किस कोर्स में कितने फीसदी छात्र पास हुए हैं अभी स्पष्ट नहीं है। हालांकि सूत्रों का कहना है कि 70-80 फीसदी के बीच रिजल्ट रहा है। बाकी कॉलेजों के रिजल्ट जारी होने पर ही स्थिति स्पष्ट होगी। परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार ने बताया कि कुछ कोर्स के रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं। एलएलएम व अन्य कोर्स के रिजल्ट जल्द जारी कर दिए जाएंगे। विश्वविद्यालय कैंपस के भी रिजल्ट जल्द जारी हो जाएंगे।
विज्ञापन


तो बरेली कॉलेज के छात्रनेताओं को बवाल करना पड़ा महंगा
बरेली कॉलेज की परीक्षा महाराजा अग्रसेन कॉलेज में हुई थी। एलएलबी के कुछ छात्रनेताओं ने विश्वविद्यालय के सचल दल के साथ बदतमीजी की थी। एक सदस्य के साथ मारपीट तक की थी। उसके बाद विश्वविद्यालय ने इन छात्रों की कॉपियां अलग चेक कराई थीं। सूत्रों की मानें तो इसमें कई छात्र फेल हुए हैं। इन छात्रों को परीक्षा में हंगामा करना और सचल दल के साथ बदतमीजी करना महंगा पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed