फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   गलत हिसाब-किताब रखने पर आपदा बाबू पर भड़के कमिश्नर

गलत हिसाब-किताब रखने पर आपदा बाबू पर भड़के कमिश्नर

Tue, 08 Jan 2019 01:18 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 08 Jan 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
गलत हिसाब-किताब रखने पर आपदा बाबू पर भड़के कमिश्नर
बरेली। कलक्ट्रेट में कमिश्नर रणवीर प्रसाद ने दिनभर निरीक्षण किया। तमाम कार्यालयों के रिकार्ड और कर्मचारियों को बुलाकर एक-एक करके पूछताछ की। आपदा विभाग के कार्यालय के निरीक्षण करने के दौरान एक बाबू के जोड़ गलत करने पर वह काफी नाराज हुए। इसके अलावा रिकार्ड रूम में खतौनियों की स्थिति देखकर उन्हें तत्काल दुरुस्त कराने के आदेश दिए गए।
विज्ञापन

सोमवार को कलेक्ट्रेट के निरीक्षण के दौरान आयुक्त रणवीर प्रसाद ने शस्त्र अनुभाग में लंबित आवेदनोें पत्रों की जानकारी ली। मंडलायुक्त ने कक्ष संख्या 10 में राजस्व अभिलेखों का निरीक्षण में पाया कि चकबंदी बस्ता, जिल्द चकबंदी की पुरानी फाइलें बैंड नहीं थी। नाराजगी व्यक्त करते हुए एसीएम व लिपिक को निर्देश दिए कि खतौनी रिकार्ड जल्द से जल्द दुरुस्त कर लिया जाए और उनकी सूची भी ग्रामवार तैयार कराई जाए। उन्होंने कलक्ट्रेट में खुली वायरिंग देखकर अधिकारियों को निर्देश दिया कि सुरक्षा के लिहाज से यह ठीक नहीं है। खतौनियों के रजिस्टर खुली वायरिंग से टच न हो, यह व्यवस्था दुरुस्त कराई जाए। इसके अलावा अग्निशमन सिलेंडर भी उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने रिकार्ड रूम में एक फोटो मशीन भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसी क्रम में उन्होंने कक्ष संख्या 13 में विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी कार्यालय के निरीक्षण में पाया कि 12 मामलों की सूची, जो रजिस्टर में दर्ज नहीं है। सूची में पेंडिग मामलों को भी नहीं दर्शाया गया। गाइड फाइल में छह मई 2013 के बाद का कोई भी आगे का शासनादेश नहीं लगा मिला। इस पर नाराजगी व्यक्त करते तत्काल सभी लंबित फाइलों का निस्तारण करा कर अवगत कराए जाने के आदेश दिए। इस मौके पर प्रभारी डीएम सीडीओ सत्येंद्र कुमार, एडीएम वित्त मनोज कुमार पांडेय, एडीएम सिटी ओपी वर्मा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed