फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बाघिन ने शावकों संग आबादी के पास गन्ने में डाला डेरा

बाघिन ने शावकों संग आबादी के पास गन्ने में डाला डेरा

Sat, 05 Jan 2019 05:14 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 05 Jan 2019 05:14 PM IST
विज्ञापन
बाघिन ने शावकों संग आबादी के पास गन्ने में डाला डेरा
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के मैलानी रेंज की महुरेना बीट जंगल से सटे गन्ने और केले के खेतों में एक बाघिन अपने शावकों के साथ पिछले तीन दिनों से डेरा डाले हुए है। ग्रामीणों और खेतों की रखवाली कर रहे किसानों को कई बार सुबह-शाम यह बाघिन चहलकदमी करते हुए दिखाई दी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी है। मौके पर पहुंचे वन कर्मियों ने भी इस जगह पर बाघिन और शावकों की मौजूदगी की पुष्टि की है।
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन की मैलानी रेंज के महुरेना बीट और बांकेगंज कस्बा से सटे अर्जुनपुर गांव आबादी से महज आधा किलोमीटर की दूरी पर किसान संजय भार्गव के गन्ने और केले खेतों में बाघिन अपने दो शावकों के साथ तीन दिनों से डेरा डाले हुए है। खेतों में जाने वाले ग्रामीणों ने इस बीच कई बार बाघिन को चहलकदमी करते देखा। शुक्रवार रात ग्रामीणों को बाघिन के दहाड़ पूरी रात सुनाई देती रही।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन कर्मियों को दी। शनिवार सुबह सूचना पर पहुंचे फॉरेस्टर मोहम्मद उमर, राजेंद्र वर्मा ने खेतों में ताजे पगचिह्न देखकर बाघिन और शावक के मौजूदगी की पुष्टि की है। अर्जुनपुर गांव के संजय भार्गव, रामप्रसाद, रमेश कुमार भार्गव और जंगल से सटे खेतों की रखवाली कर रहे लोगों वीरेंद्र, अजरनाथ, रामस्वरूप, गंगाराम, कामता प्रसाद आदि ने बताया कि महुरेना बीट जंगल से अपने शावकों संग निकली बाघिन ने आबादी से सटे गन्ने और केले खेतों में पिछले तीन दिनों से अपना डेरा जमा लिया है। खेतों में बाघिन और शावकों की मौजूदगी के चलते ग्रामीण गन्ने फसल की छिलाई करने से डर रहे हैं। इससे उनकी आंखों की नींद उड़ी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाघिन ने एक सप्ताह पहले गाय को बनाया था निवाला
अजुर्नपुर गांव के किसानों का कहना है आबादी के निकट सक्रिय बाघिन ने एक सप्ताह पहले जंगल से सटे खेतों में चर रही गांव निवासी ब्रह्मादीन की पालतू गाय पर हमला कर शिकार बनाया था। इसके बाद बाघिन गाय को जंगल में खींचकर ले गई और उसे निवाला बनाया। इसके बाद से शावकों संग बाघिन लगातार दिखाई पड़ रही है।

बफरजोन के मैलानी रेंज की महुरेना बीट जंगल सटे खेतों में शावक और बाघिन की मौजूदगी की सूचना मिली है। वन कर्मियों की टीम शावक और बाघिन की लगातार निगरानी कर रही है। ग्रामीणों को सलाह है कि वे खेतों में शोर मचाते हुए समूह में जाएं। गन्ना कटाई करते समय सतर्कता बरतें। शावक और बाघिन के दिखाई पड़ने पर इसकी सूचना वन विभाग को दें।
- डॉ. अनिल कुमार पटेल, उपनिदेशक, दुधवा टाइगर रिजर्व,बफरजोन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed