{"_id":"5c2536a9bdec2256ab4fc8ea","slug":"201545942697-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल लाइंस में रोका तो गलियों में जमा बृहस्पतिवार का साप्ताहिक बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिविल लाइंस में रोका तो गलियों में जमा बृहस्पतिवार का साप्ताहिक बाजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सिविल लाइंस में बृहस्पतिवार साप्ताहिक बाजार पर प्रशासन और निगम की टीम ने नहीं लगने दिया तो दुकानदार गलियों जाकर जम गए। सिविल लाइंस में लगने वाली दुकानें जिला अस्पताल रोड, बांसमंडी और कुतुबखाना सब्जीमंडी में लगाई गईं। इसके चलते पूरे दिन वहां जाम की स्थिति बनी रही और अफसर अयूब खां चौराहे पर निगरानी करते रहे।
शहर में लगने वाले साप्ताहिक बाजारों से जाम की समस्या पैदा हो गई है। जनहित में प्रशासन ने इन पर रोक लगाने के लिए नगर निगम और पुलिस की मदद से सख्ती करनी शुरू कर दी है। अयूब खां चौराहे के पास लगने वाले बृहस्पतिवार बाजार को पिछले दो सप्ताह से नहीं लगने दिया जा रहा है। दुकानदार फिर से कब्जा करके सड़क किनारे न बैठ जाएं, इसके लिए डीएम ने एडीएम सिटी ओपी वर्मा और सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार शुक्ला सहित कई अधिकारियों की टीमें बनाकर निगरानी कराई। प्रशासन की सख्ती का नतीजा रहा कि बृहस्पतिवार को सिविल लाइंस में साप्ताहिक बाजार नहीं लगा। मगर दुकानदार यहां से हटकर जिला अस्पताल रोड, बांसमंडी और कुतुबखाना सब्जीमंडी में बैठ गए। इसके चलते यहां पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही और कोई अधिकारी यहां के हालात देखने भी नहीं गया। अब प्रशासन रविवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार को बंद कराने की कार्रवाई करेगा। डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अगर कहीं साप्ताहिक बाजार लग रहा है और उससे पब्लिक को दिक्कत झेलनी पड़ रही है तो उसे बंद कराया जाएगा।